न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा चुनाव से पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक ऐसी बात कह दी है, जिसे सियासी हलचल मच चुकी है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस को वोट देकर कोई फायदा नहीं है क्योंकि अगर कोई जीतता भी है तो वह बीजेपी में आ जाएगा। साथ ही उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस के लोग कांग्रेस में रहेंगे भी या नहीं, इस पर भी संदेह है क्योंकि हर कोई बीजेपी में आना चाहता है।
दरअसल, असम के करीमगंज जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई उम्मीदवार पार्टी में नहीं रहना चाहता, सभी को भाजपा में शामिल होना है। एक को छोड़कर जितने भी उम्मीदवार कांग्रेस में जीतेंग, मैं सबको बीजेपी में लाऊंगा। हालांकि, ये एक कौन नेता हैं इसका नाम सीएम ने नहीं लिया।
ये भी पढ़े : लोकसभा चुनाव 2024: तमिलनाडु में बीजेपी और पीएमके में हुई बातचीत, सीट-बंटवारे को लेकर किया समझौता
उन्होंने आगे कहा, आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी पीएम मोदी को वोट करेंगे। हम राज्य में अल्पसंख्यक के विकास के लिए काम कर रहे हैं। अल्पसंख्यक हमें वोट करेंगे।

