CM केजरीवाल ने शरणार्थियों पर दिया तीखा बयान, बोले- इन पाकिस्तानियों की हिम्मत, हमारे देश में गैरकानूनी तरीके से घुसपैठ…..

मुख्यमंत्री ने लिखा- इन पाकिस्तानियों की हिम्मत? पहले हमारे देश में गैरकानूनी तरीके से घुसपैठ की। हमारे देश का कानून तोड़ा। इन्हें जेल में होना चाहिए था। इनकी इतनी हिम्मत हो गयी कि हमारे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं।

0
174

न्यूज़लिंक हिंदी, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पहले ही CAA का विरोध किया था। जिसके बाद से पाकिस्तानी शरणार्थियों के प्रदर्शन को लेकर सवाल उठाए। केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रदर्शन को गैरकानूनी बताया।

मुख्यमंत्री ने लिखा- इन पाकिस्तानियों की हिम्मत? पहले हमारे देश में गैरकानूनी तरीके से घुसपैठ की। हमारे देश का कानून तोड़ा। इन्हें जेल में होना चाहिए था। इनकी इतनी हिम्मत हो गयी कि हमारे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं। हुडदंग कर रहे हैं?

आगे मुख्यमंत्री ने लिखा- CAA आने के बाद पूरे देश में पाकिस्तानी और बांग्लादेशी फैल जाएंगे और लोगों को परेशान करेंगे। बीजेपी इन्हें अपना वोट बैंक बनाने के स्वार्थ में पूरे देश को परेशानी में धकेल रही है।

आपको बता दें, पाकिस्तान, अफगानिस्तान के शरणार्थियों ने CAA के कार्यान्वयन बयानों को लेकर कांग्रेस और AAP नेताओं के खिलाफ दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें : UP: पुलिस भर्ती पेपर लीक के मामलें में DGP प्रशांत कुमार ने किया खुलासा, STF ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here