गुलामी के निशान को कर देंगे समाप्त, अकबरपुर में बोले सीएम योगी, यह नाम बोलने में होता है संकोच

Cm Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री ने कहा कि अकबरपुर एक तो नाम ऐसा है कि बार-बार बोलने में संकोच होता है।

0
192
मंच पर सीएम योगी का स्वागत करते हुये भाजपा नेता।

कानपुर, न्यूजलिंक हिंदी। बुधवार को अकबरपुर लोकसभा सीट के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के समर्थन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पतारा में जनसभा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अकबरपुर एक तो नाम ऐसा है कि बार-बार बोलने में संकोच होता है। हमें गुलामी के निशानों को समाप्त करना है और विरासत का सम्मान करना है। सीएम योगी ने कहा कि गुलामी के इन निशानों को समाप्त करने का जो सिलसिला शुरू हुआ है, उसमें हम भी एक वोट देकर सहभागी बन सकते हैं। मुख्मंत्री योगी ने कहा कि 400 पार के नारे के जादू के आगे विपक्ष चारों खाने चित हो गया। एक तरफ राम भक्त और दूसरी तरफ राम द्रोही हैं। देश में आवाज़ आ रही है जो राम को लाएं हैं हम उनको लाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घाटमपुर मां कुष्मांडा देवी की भूमि है। कानपुर की धरती पौराणिक और ऐतिहासिक है। यह केवल सरकार बनाने का चुनाव नहीं है। यह भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि रामभक्त भारत को आत्मनिर्भर बनाने में लगे हैं तो रामद्रोही सबको आपस में लड़ाने में जुटे हैं। भारत के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। कांग्रेस की सरकार में पिछड़ा-दलितों का अधिकार ये लोग मुसलमानों को दे देते थें।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में वोट डालने गए बुजुर्ग मतदाता की मौत, प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे

सच्चर कमेटी का जिक्र करते हुये कहा कि पिछड़ी जाति के आरक्षण में छह प्रतिशत की कटौती की गई। उन्होंने कहा रिपोर्ट में कांग्रेस ने साजिश करते हुए मुसलमानों की जातियों को एससी-एसटी में शामिल किया था। देश के अलग-अलग भागों में आतंकवाद-अलगावाद फैलाने का काम किया। बीजेपी और एनडीए ने धार्मिक आधार पर आरक्षण का हमेशा विरोध किया है।

माफियाओं के घर पढ़ने जाते हैं फातिया
मुख्यमंत्री ने कहा कि उमेश पाल के हत्यारों को हमारी सरकार ने मिट्टी में मिला दिया। लेकिन इनका चरित्र देखिये यह माफिया के घर फातिया पढ़ने गये थे। इनकी संवेदना राम द्रोहियों के प्रति है। उन्होंने कहा कि अब माफियाओं को ठिकाने लगाने का काम हो रहा है। आज माफिया माफी मांग रहे हैं कि साहब माफ कर दो।

कानपुर में बनी तोपें सीमा पर गरजेंगी
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार में जहां कभी तमंचे बिकते थे। वहां डिफेंस कॉरिडोर बन गया है। यहां अब तोपे बनेंगी। कानपुर में बनी तोप जब देश कर सीमा पर गरजेगी तो कानपुर के साथ देश का नाम भी रोशन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here