CM योगी आदित्यनाथ पहुंचे मथुरा किए ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के दर्शन, PM के प्रस्तावित कार्यक्रम का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ रविवार की दोपहर को वृंदावन पहुंचे। जहां पर पवन हंस हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा और गाड़ियों के काफिले जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में बांके बिहारी लाल के दर्शन करने को पहुंचे।

0
245

न्यूज़लिंक हिंदी, मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ रविवार की दोपहर को वृंदावन पहुंचे। जहां पर पवन हंस हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा और गाड़ियों के काफिले जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में बांके बिहारी लाल के दर्शन करने को पहुंचे। जहां पर उन्होंने बांके बिहारी लाल की समक्ष पूजन अर्चन किया। मंदिर के सेवायतो ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का माला व पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया और उनको बांके बिहारी लाल की प्रसादी भी भेंट की। मंदिर से निकलने के बाद लोगों ने छत पर खड़े होकर योगी आदित्यनाथ पर फूल बरसाए और नारे लगाए “देखो देखो कौन आया भारत मां का शेर आया”।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बांके बिहारी मंदिर के निकट स्थित प्राचीन मदन मोहन मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। जहां पर उन्होंने मंदिर के पुजारीयो से मंदिर के संबंध में जानकारी प्राप्त की। आपको बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 नवंबर को इसी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंच सकते हैं। इसी कारण से प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने मंदिर के पुजारीयो से व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की।

ये भी पढ़े : छठ व्रतियों में दिखा वर्ल्ड कप का जुनून, भारत की जीत के लिए अंजली कुमारी कर रहीं व्रती

दरअसल, 14 से 27 नवंबर तक ब्रजरज उत्सव मथुरा के रेलवे ग्राउंड में चल रहा है। जिसमें 23 नवंबर को मीराबाई की 525 वी जयंती के उपलक्ष में मथुरा वृंदावन की सांसद एवं सिनेतारिका हेमा मालिनी ब्रजरज उत्सव कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगी। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ है। प्रधानमंत्री के आने की अधिकारी तैयारी कर रहे हैं। उन्ही तैयारीयो का जायजा लेने के लिए रविवार को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे हैं।

ये भी पढ़े : INDIA vs AUSTRALIA LIVE World Cup Match: कोहली ने फाइनल में जड़ा अर्धशतक, भारत का स्कोर तीन विकेट पर 25 ओवर के बाद 132 रन

साथ ही बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से क्षेत्रीय पार्षद वैभव अग्रवाल ने माला पहनाकर स्वागत किया एवं मदन मोहन मंदिर से लौटते समय मुख्यमंत्री के समक्ष वृंदावन में बंदर, ट्रैफिक, ई रिक्शा की समस्या निस्तारण के लिए प्रस्ताव रखा एवं राया अग्निकांड में पीड़ितों को सहायता किए जाने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here