UP : सीएम योगी आदित्यनाथ विपक्ष पर बरसे, बोले- चाचा भतीजा झोला लेकर वसूली पर निकल पड़ते, जानें- और क्या बोले

0
198

न्यूज लिंक, संवाददाता। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि पहले की सरकार में प्रदेश के नौजवानों के सामने पहचान का संकट होता था। सरकारी नौकरी (Government Job) निकलती थी तो चाचा और भतीजा झोला लेकर वसूली पर निकल पड़ते थे। इससे प्रदेश का प्रतिभाशाली नौजवान ठगा रह जाता था।

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी ने मिशन रोजगार के तहत निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को लोकभवन सभागार में मंगलवार (18 जुलाई) को संबोधित किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 1 हजार 573 एएनएम स्वास्थ्य वर्कर्स को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।

इस दौरान सीएम ने कहा कि आज प्रदेश के आयोग या बोर्ड पर कोई अंगुली नहीं उठा सकता है। आज हम टेक्नोलॉजी का बेहतर उपयोग करते हुए पूरे पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी की भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि प्रदेश के नौजवानों के मन में उत्साह है और उनके मन में प्रदेश के लिए कुछ कर गुजरने की तमन्ना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here