Kanpur में साढ़े 4 घंटे रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, कन्वेंशन सेंटर और मेट्रो कार्यों को देखेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को शहर में साढ़े चार घंटे रहेंगे। मुख्यमंत्री पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर सुबह 11 बजे हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे।

0
21

कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नगर निगम स्मार्ट सिटी व मेट्रो के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। वह चुन्नीगंज स्थित कन्वेंशन सेंटर और यहीं पास में ही बने मेट्रो के नव निर्मित चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन का काम काज देखेंगे। यह दोनों ही प्रोजेक्ट लगभग पूरे हो चुके हैं। आखिरी चरण में फिनीशिंग का कार्य चल रहा है। इससे पहले शनिवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने कन्वेशन सेंटर के कार्यों को देखा। यहां कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद जिलाधिकारी ने चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन का भी जायजा लिया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे की सभी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिये।

 मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

11 बजे सुबह: मुख्यमंत्री पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे।

11: 30 बजे: चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन और कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण शुरू करेंगे।

12:00 बजे: सरसैयाघाट स्थित नवीन सभागार में जनप्रतिनिधियों व अफसरों के साथ बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक।

अपराह्न 2:00 बजे: नवीन सभागार से निकल कर पुलिस लाइन हेलीपैड से हेलीकाप्टर से बिठूर महोत्सव के लिए रवाना होंगे।

3:30 बजे तक: बिठूर महोत्सव में संबोधन, प्रदर्शनी व कलाकारों की प्रस्तुतियों का अवलोकन। फिर हेलीकाप्टर से बिठूर से रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को शहर में साढ़े चार घंटे रहेंगे। मुख्यमंत्री पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर सुबह 11 बजे हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। यहां से वह सीधे चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन और कन्वेंशन सेंटर के निरीक्षण को लेकर पहुंचेंगे। वह यहां करीब 30 मिनट अधिकारियों से कार्यों के बारे में पूछताछ कर सकते हैं। इसके बाद सरसैयाघाट स्थित नवीन सभागार में जनप्रतिनिधियों व अफसरों के साथ बैठक में वह शामिल होंगे। यह बैठक करीब 2 घंटे तक चलेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके बाद करीब 2 बजे नवीन सभागार से निकल कर पुलिस लाइन हेलीपैड से हेलीकाप्टर से बिठूर महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। बिठूर महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी संबोधन भी देंगे। इसके साथ ही प्रदर्शनी व कलाकारों की प्रस्तुतियों का अवलोकन करेंगे। योगी आदित्यनाथ बिठूर में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की थीम पर आयोजित महोत्सव में नानाराव की स्थली पर भी जाएंगे। इस दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा समेत भाजपा के नेता, पदाधिकारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here