सीएम योगी आदित्यनाथ आज जाएंगे अयोध्या, प्राण प्रतिष्ठा आयोजन की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

आयुक्त कार्यालय में दो बजे विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पदाधिकारियों और संतो के साथ बैठक करेंगे।

0
259

न्यूज़लिंक हिंदी, अयोध्या। यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज यानी मंगलवार को अयोध्या जा रहे हैं। वह श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्यों की प्रगति देखेंगे। इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां भी परखेंगे। सीएम के दौरे को लेकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है।

आपको बता दे कि मुख्यमंत्री योगी करीब 11 बजे एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद हनुमानगढ़ी, श्रीराम जन्मभूमि परिसर के अलावा अमानीगंज जलकल परिसर, पुलिस कंट्रोल रूम, लता मंगेशकर चैाक, निर्माणाधीन टेंट सिटी सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण करेंगे। आयुक्त कार्यालय में दो बजे विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पदाधिकारियों और संतो के साथ बैठक करेंगे।

सुरक्षा सलाहकार ने परखी तैयारियां
राम जन्मभूमि के सुरक्षा सलाहकार केके शर्मा भी सोमवार को पहुंचे। उन्होंने राम जन्मभूमि पथ व राम जन्मभूमि परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा के इंतजामों की जानकारी ली। राम जन्मभूमि पथ पर लगाए जा रहे सुरक्षा उपकरणों की भौतिक प्रगति भी देखी। एक दिन पहले राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने राम जन्मभूमि पथ पर सुरक्षा उपकरण लगाने की धीमी गति पर नाराजगी जताई थी।

ये भी पढ़ें :UP News: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने मायावती का किया समर्थन, बसपा सुप्रीमो ने सपा पर लगाए थे आरोप

हर हाल में 14 जनवरी तक सभी उपकरण लगाने व यात्री सुविधा केंद्र का संचालन शुरू करने को कहा है। सोमवार से ही सुरक्षा उपकरणों का ट्रायल होना था लेकिन अधूरे काम के चलते ट्रायल स्थगित कर दिया है। अब सारे उपकरण लग जाने के बाद 15 जनवरी से एक साथ ट्रायल शुरू किया जाएगा। सलाहकार ने राममंदिर में भी लग रहे सुरक्षा उपकरणों की भौतिक प्रगति देखी। निरीक्षण के दौरान आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी राजकरण नैय्यर, एसपी सुरक्षा पंकज पांडेय, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव समेत अन्य मौजूद रहे।

मंदिर व चौराहे दीपों से करेंगे जगमग
बीजेपी आम जनमानस की भागीदारी से रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर 22 जनवरी को अयोध्या के सभी देवालय, मंदिर और चौराहों को दीपों से जगमग करेगी। चौराहों पर रंगोली बनाकर फूल-माला से सजाया जाएगा। यहां पर तोरण द्वार भी देखने को मिलेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देश पर 14 जनवरी को मकर सक्रांति से स्वच्छता अभियान भी शुरू होगा। यह जानकारी भाजपा के महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here