CM Yogi ने किया एलान – 6 साल में 6 लाख को मिली सरकारी नौकरी, अब यूपी में एक करोड़ युवाओं को देंगे रोजगार

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ योगी ने मंगलवार को बड़ा एलान करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि 6 साल में 6 लाख से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरी दी गई। पहले की सरकारों में युवा नौकरियों से वंचित रहते थे।

0
302

न्यूज़लिंक हिंदी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ योगी ने मंगलवार को बड़ा एलान करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि 6 साल में 6 लाख से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरी दी गई। पहले की सरकारों में युवा नौकरियों से वंचित रहते थे। नौकरियां आती थीं, लेकिन भ्रष्टाचार के चलते एक ही वर्ग के लोगों को मिल जाती थी। ये अन्याय हमने खत्म कर दिया है। सीएम ने लखनऊ के लोकभवन में ये बातें कहीं। इसके साथ ही उन्होंने 393 होम्योपैथिक फार्मासिस्ट को अपॉइंटमेंट लेटर दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया गया था, लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़कर 38 लाख करोड़ हो गया है, जिससे युवाओं को और अधिक रोजगार मिल सकेगा।

”ये वही यूपी है, जहां पहले अराजकता और गुंडागर्दी थी”
सीएम ने कहा, “ये वही यूपी है, जहां पहले अराजकता और गुंडागर्दी थी। लेकिन अब ना सिर्फ निवेश बढ़ रहा है, बल्कि युवाओं को नौकरी भी मिल रही है। उत्तर प्रदेश में 38 लाख करोड़ का निवेश, जिस दिन धरातल पर उतरेगा, उस दिन एक करोड़ से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा। आयुष के क्षेत्र में आज बहुत संभावना है।

ये भी पढ़े : अमानतुल्लाह खान के घर पर ED की रेड खत्म, किस मामले की जांच करने सुबह-सुबह पहुंच गए थे अफसर?

पारदर्शी भर्ती हुई तो हम दोनों बहनों की मिली नौकरी
राजधानी में रहने वाली साधना मौर्य को जब नियुक्ति पत्र मिला तो वह भावुक हो गईं। बोली योगी सरकार में निष्पक्ष भर्ती का ही नतीजा है कि हम दोनों बहनों को सरकारी नौकरी मिली। मुझे होम्योपैथिक फार्मासिस्ट की और मेरी बड़ी बहन को प्राथमिक स्कूल में शिक्षक की। रायबरेली की वर्षा शुक्ला ने कहा कि लंबे समय से तैयारी कर रही थी और निष्पक्ष व पारदर्शी भर्ती होने से मेहनत सफल हो गई।

ये भी पढ़े : Tiger 3: हाथ में बंदूक लिए नजर आईं कैटरीना कैफ,सलमान खान ने ‘जोया’ का नया लुक किया वायरल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here