CM योगी ने गणतंत्र दिवस को लेकर दिए निर्देश- बोले, नारेबाजी से किसी की धार्मिक भावनाओं का अपमान नहीं होना चाहिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर अराजक तत्व माहौल खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। इस दौरान किसी गीत-संगीत और नारेबाजी से किसी की धार्मिक भावनाओं का अपमान नहीं होना चाहिए।

0
373

न्यूज़लिंक हिंदी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर अराजक तत्व माहौल खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। इस दौरान किसी गीत-संगीत और नारेबाजी से किसी की धार्मिक भावनाओं का अपमान नहीं होना चाहिए। यदि कोई विद्वेष फैलाने का प्रयास करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी।

डीजीपी विजय कुमार ने गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश मातहतों को दिए। उन्होंने संवेदनशील एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा निर्धारित एसओपी के मुताबिक सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सभी कमिश्नरेट व जिलों में नियमित रूप से प्रातकालीन पोस्टर पार्टी का गठन कर चेकिंग कराने के निर्देश दिए,

बता दे कि डीजीपी ने गणतंत्र दिवस के आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं पुलिस बल को उच्च सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्राओं की समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

ये भी पढ़ें: Kanpur: शहर को मिली दो बड़ी सौगात, सुपर स्पेशियलिटी लोकार्पण, उत्तर भारत का पहला स्पीच एंड हियरिंग संस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here