CM Yogi In Mathura : सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मथुरा, वृंदावन में वाहनों और पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को रोका गया

0
114

न्यूज लिंक, संवाददाता। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मथुरा पहुंचे। वह राजकीय वायुयान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर उतरे। यहां से निकलने के बाद दोपहर करीब 2.30 बजे वह हेलीकाप्टर से मथुरा पहुंचे। सीएम के आगमन को लेकर वृंदावन में जगह-जगह चौराहों पर वाहनों को रोका गया। यहां तक कि मुख्यमंत्री का काफिला निकलने से पहले पैदल श्रद्धालु भी रोके गए। वह वृंदावन के पवन हंस हैलीपैड से निकलकर रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here