CM Yogi In Gorakhpur : सीएम योगी ने रामगढ़ताल रिंग रोड सहित 43 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास, पढ़ें पूरी खबर

0
202

न्यूज लिंक, संवाददाता। गोरखपुर में सीएम योगी ने रविवार को रामगढ़ताल रिंग रोड सहित 43 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण के अलावा 63 परिषदीय स्कूलों के कायाकल्प की योजना शामिल है। शुक्रवार से हीसीएम के कार्यक्रम को लेकर अधिकारी तैयारी में जुटे रहे। अधिकारियों का कहना है कि इससे शहर के विकास को गति मिलेगी।

सीएम योगी ने रामगढ़ताल के किनारे पैडलेगंज से आरकेबीके होते हुए सहारा स्टेट तक टू लेन ताल रिंग रोड का भी शिलान्यास किया। जीडीए की ओर से बन रहे इस रिंग रोड पर 44 करोड़ 13 लाख रुपये बजट निर्धारित है। इसके अलावा जीडीए की ओर से 11 करोड़ 24 लाख 78 हजार रुपये की लागत से 63 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों का भी कायाकल्प कराएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here