न्यूज़लिंक हिंदी। सीएम योगी ने जनता को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए पूर्व की सरकारों पर जमकर निशाना लगाया। सीएम योगी ने कहा कि अब लोग कहने लगे हैं ‘कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा’। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेस वे से मेरठ से वाया बिजनौर और हरिद्वार को भी जोड़ेंगे। भूख और बीमारी से नहीं होगी किसी की मौत, डबल इंजन सरकार की है गारंटी।
सीएम योगी ने कहा कि भूख और बीमारी से कोई मौत नहीं होगी, इसकी गारंटी डबल इंजन सरकार देने आई है। आयुष्मान कार्ड से गरीबों का इलाज मुफ्त हो रहा है। एक साल में पांच लाख तक के इलाज की गारंटी है।
गरीबों को मुफ्त राशन देने का काम उनकी सरकार ने किया है। पहले की सरकारें गरीबों को भख, बीमारी और मकान के अभाव में मार देती थी। उन्होंने कहा कि अब कांवड़ यात्रा भी निकल रही और राम मंदिर का भी निर्माण हो रहा है।
बिजनौर में स्योहारा बूढ़ेरन रोड पर स्थित एक पुलिया के नीचे गुलदार घुस गया। जिसको देखने के लिए आसपास के गांव के हजारों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी पिंजरा व जाल लेकर मौके पर पहुंचे और गुलदार को पकड़ने का भी प्रयास कर रहे हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ आज बिजनौर का दौरा करेंगे। सीएम दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर रखें हैं। और कढ़ी सुरक्षा का भी इंतेजाम किया गया हैं।

