PM नरेंद्र मोदी के गुमटी की तर्ज पर कानपुर में होगा सीएम Yogi का रोड शो, शंखनाद के बीच निकलेगा

0
271
कानपुर में सीएम योगी के मेगा रोड शो के कराने की तैयारी।

सीएम योगी का रोड शो बजरिया से लेनिन पार्क होते हुये संगीत टॉकीज तक जाएगा।                       

रोड शो के लिये 12 ब्लॉक बनेंगे।  500 महिलाएं कमल साड़ी पहनकर चलेंगी।

कानपुर में सीसामऊ सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार अंतिम दौर में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर से शहर आ रहे हैं। उनके रोड शो की भूमिका तैयार कर ली गई है। प्रधानमंत्री मोदी के गुमटी रोड शो की तर्ज पर मुख्यमंत्री योगी का रोड शो कानपुर में कराने की तैयारी है।

बजरिया से संगीत टॉकीज चौराहे तक जाएंगे योगी
कानपुर के बजरिया चौराहे से लेनिन पार्क और फिर आनंद बाग चौराहे से संगीत टॉकीज तक प्रस्तावित रोड शो का उद्घोष साधु संत एवं बटुकों द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण एवं शंखनाद से होगा। रोड शो में 12 ब्लॉक बनाएं जाएंगे जिसमें विभिन्न संगठनों को एक-एक प्वाइंट निर्धारित होगा जहां पर वह अपनी टोली के साथ मुख्यमंत्री का अभिवादन करेंगे। पीएम मोदी के रोड शो की तरह ही सीएम के रोड शो में 500 महिलाएं कमल साड़ी पहनकर चलेंगी। लोकसभा चुनाव में जब नरेंद्र मोदी शहर आए थे तो उनके रोड शो के लिये भी यही तैयारियां की गईं थी।

कानपुर में रूट की तैयारी के लिए भाजपा पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण।

16 नवंबर कों शहर आएंगे योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 नवंबर को सीसामऊ विधानसभा उप चुनाव को लेकर रोड शो करेंगे। बजरिया चौराहे से लेकर गोपाल टॉकीज चौराहा, लेनिन पार्क से बाएं आनंद बाग चौराहा से संगीत टॉकीज चौराहे पर प्रस्तावित रोड शो को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। नगर निगम पूरे रूट को चमका रहा है, पेड़ों की छटाई के साथ ही सड़क की मरम्मत की जा रही है।

भाजपा ने बैठक कर बांटी जिम्मेदारी
होटल रॉयल पैराडाइज जीटी रोड में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, सांसद रमेश अवस्थी, जिला अध्यक्ष दीपू पांडे शिवराम सिंह ने बैठक कर तय किया गया कि मुख्यमंत्री के रोड शो में सिख समाज, सिंधी, कायस्थ, वैश्य, सहित विभिन्न समाज के लोग अलग-अलग ब्लॉक पर सीएम योगी का स्वागत करेंगे। इसके अतिरिक्त सामाजिक वर्गों के लोगों को भी ब्लॉक निर्धारित किए जाएंगे। तय किया गया कि महिला मोर्चा की 500 बहनें कमल साड़ी पहनकर रोड शो में आगे-आगे चलेंगी। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रोड शो में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।

अनूप अवस्थी और अनुराग शर्मा देंखेंगे व्यवस्था
क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा मीडिया व्यवस्था को देखेंगे। भगवा रंग में रंगेगा रूट जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि रोड शो के पूरे मार्ग को भगवामय किया जायेगा। भाजपा झंडों से मार्ग को पाटा जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी आनंद मिश्रा, अभिमन्यु सक्सेना, अवधेश सोनकर, संतोष शुक्ला, पार्षद आलोक पांडे, गोविंद शुक्ला, विवेक शर्मा समेत अन्य कार्य कर्ताओं को सौंपी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here