कोक स्टूडियो’ फेम हनिया असलम का दिल का दौरा पड़ने से हो गया निधन

0
111

न्यूज़लिंक हिंदी। ‘कोक स्टूडियो’ से चर्चित हनिया असलम का निधन हो गया है। हनिया का निधन बीती 11 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। म्यूजिशियन के निधन की जानकारी जेब उर्फ जेब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है।

जेब ने अपने पोस्ट में हनिया असलम की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, हनिया असलम के निधन पर पाक से लेकर हिंदुस्तान के संगीत की दुनिया के कलाकार सोशल मीडिया पर आकर शोक जता रहे हैं। इसमें भारत के म्यूजिशियन स्वानंद किरकिर ने अपने एक्स हैंडल पर हनिया के निधन पर शोक जताते हुए लिखा है।

मेरी प्रिय दोस्त हनिया असलम ने हमें छोड़ दिया है, उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, हनिया की आत्मा को शांति मिले। वहीं, सोशल मीडिया पर कई चाहनेवाले हनिया के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। एक ने लिखा है, हनिया असलम के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं और दिल टूट गया है, जीवन का वाकई में कोई भरोसा नहीं है, उनके साथ मेरा सबसे बेस्ट काम।

हनिया एक फेमस पाक म्यूजिशियन थीं और साल 2007 से म्यूजिक की दुनिया में एक्टिव थीं। हनिया ने पहली बार अपनी चचेरी बहन जेब बंगश के साथ अपने संगीत की कला को पेश किया था। हनिया ने कनाडा से पढ़ाई की और वहां अपना करियर तलाशने भी लगी थीं, लेकिन वह जल्द ही पाक लौट आईं और फिर म्यूजिक की दुनिया में अपना नाम भी खूब रोशन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here