न्यूज़लिंक हिंदी। आजकल खाने पीने की चीज़ों में मिलावट करना एक आम बात हो गयी है। बता दे कि व्रत में खाए जाने वाला कुट्टू का आटा भी मिलावट का शिकार हो रहा है।इसके सेवन से बीमार होने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।
जानकारी के लिए बता दे कि इस बार महाशिवरात्रि के व्रत में भी कुछ ऐसा ही हुआ। बीते कल यानी महाशिवरात्रि के व्रत के बाद पूरे दिल्ली-एनसीआर में लगभग 500 लोग बीमार पड़ गए हैं। वहीं इन बीमारों में सबसे बड़ी संख्या ग्रेटर नोएडा के दो हॉस्टल के छात्रों की है, जहां 200 से भी ज्यादा छात्रों की कुट्टू के आटे से बने सामान खाने से तबीयत बिगड़ गई।
दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में कुट्टू का आटा खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। अबतक भगवान महावीर अस्पताल में करीब 140 लोग पहुंचे हैं। सभी को उल्टी, दस्त की शिकायत है। इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। नोएडा सेक्टर-49 स्थित बरौला औक सेक्टर-45 स्थित सदरपुर गांव में महाशिवरात्रि के व्रत के दौरान बच्चों सहित 20 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई।
बता दे कि उल्टी-दस्त व शरीर में कंपन होने पर बीमार हुए लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। कुछ लोगो की हालत गंभीर होने पर अस्पतालों में भर्ती किया गया है। डाक्टरों ने फूड पाइजनिंग होने की बात कही है।
गुरुग्राम सेक्टर-14 थाना क्षेत्र के राजीव नगर गली नंबर तीन में रहने वाले तीन परिवार के 10 लोग महाशिवरात्रि पर कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाकर बीमार हो गए। इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें :बिहार के छात्र ने कोटा में की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा,- पापा हमसे JEE नहीं हो पाएगा

