Congress Loksabha Election: कानपुर में इस महिला कांग्रेसी समेत पांच ने ठोकी दावेदारी, अभी और नाम आएंगे सामने

लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी कोआर्डिनेटर के सामने लोकसभा टिकट के लिए महिला कांग्रेसी करिश्मा ठाकुर के साथ पांच अन्य लोगों ने अपनी दावेदारी ठोकी है।

0
325

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी कोआर्डिनेटर के सामने लोकसभा टिकट के लिए महिला कांग्रेसी करिश्मा ठाकुर के साथ पांच अन्य लोगों ने अपनी दावेदारी ठोकी है। इनमें वरिष्ठ कांग्रेसी मदन मोहन शुक्ल, पवन गुप्ता, पूर्व बार अध्यक्ष नरेश चंद्र त्रिपाठी, आलोक मिश्रा, हरप्रकाश अग्निहोत्री भी शामिल हैं।

लोकसभा चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी है। गुरुवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी कोआर्डिनेटर राहुल रिछारिया ने कानपुर प्रभारी उपाध्यक्ष राहुल राय व सचिव अनंतराम नीलांचल के साथ तिलक हाल में बैठक का आयोजन किया। बैठक में कांग्रेस कमेटी एआईसीसी, पीसीसी, कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ लोकसभा टिकट के लिए दावेदार भी शामिल हुए। बैठक में पार्टी के संगठन ढांचे को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

ये भी पढ़े: राहुल गांधी की सदस्यता बहाली के खिलाफ दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज, कोर्ट ने एक लाख का जुर्माना लगाया

रिछारिया ने वार्ड व उससे जुड़े बूथ समितियों की स्थितियों का जायजा लिया। संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ व वार्ड स्तर पर खाली पड़े पदों पर नियुक्ति के लिए जल्द से जल्द प्रस्ताव भेजने को कहा। बैठक के बाद रिछारिया ने कानपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले दावेदारों व उनके समर्थको से अलग-अलग साक्षात्कार भी लिया। बैठक मे प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संजीव दरियाबादी, अमित पांडेय, नरेश कटियार, शंकर दत्त मिश्र, विकास अवस्थी, दिलीप शुक्ला, पदम मोहन मिश्रा, महेश मेघानी, लल्लन अवस्थी, कृपेश त्रिपाठी, इकबाल अहमद, संदीप शुक्ला शामिल रहे।

ये भी पढ़े: Bilkis Bano Case: बिलकिस बानो के दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 21 जनवरी तक करना होगा सरेंडर

कांग्रेस का संवाद एवं कार्यशाला कार्यक्रम आज
कानपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को बुंदेलखंड जोन का संवाद व कार्यशाला का कार्यक्रम फूलबाग स्थित यूनियन क्लब लॉन में आयोजित होगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रत्येक स्तर के संगठन के पुर्नगठन व सत्यापन के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रदेश आगमन पर तैयारी की समीक्षा होगी। संवाद एवं कार्यशाला कार्यक्रम मे बुंदेलखंड जोन के सभी एआईसीसी, पीसीसी सदस्य, प्रदेश, शहर, जिला व फ्रन्टल संगठन के पदाधिकारियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here