गलत QR कोड से कांग्रेस को लाखों का नुकसान, फेक एकाउंट में जा रहा था ‘Donation for Desh’ का पैसा

कांग्रेस के डोनेशन अभियान में हुई बड़ी चूक का खामियाजा एक बार फिर से कांग्रेस को भुगतना पड़ रहा है। दरअसल, गलत QR कोड जारी करने से कांग्रेस को लाखों का नुकसान हो गया है।

0
255

न्यूज़लिंक हिंदी। कांग्रेस के डोनेशन अभियान में हुई बड़ी चूक का खामियाजा एक बार फिर से कांग्रेस को भुगतना पड़ रहा है। दरअसल, गलत QR कोड जारी करने से कांग्रेस को लाखों का नुकसान हो गया है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी के कम्युनिकेशन विभाग के महासचिव जयराम रमेश ने संगठन महासचिव वेणुगोपाल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राहुल की यात्रा और पार्टी के चंदा अभियान का एक पैंपलेट जारी किया था। इस पैंफलेट पर वेबसाइट और QR कोड गलत प्रकाशित किए गए हैं।

ये भी पढ़े : निर्माण कार्य पूरा होने से पहले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करना ठीक नहीं’, नियमों का हो रहा उल्लंघन, दो शंकराचार्यों ने किया बड़ा दावा

कांग्रेस पार्टी के डोनेट फॉर देश अभियान के जारी पैंपलेट में गलत क्यूआर कोड होने से पार्टी को लाखों रुपये की चपत लग गई। पार्टी की ओर से जारी पैंपलेट पर एक अलग ही वेबसाइट और और क्यूआर कोड का जिक्र किया गया है जो फेक है। इससे चंदे की जो राशि पार्टी के खाते में आनी थी वो किसी फेक खाते में ही चली गई। डोनेशन के लिए ओरिजनल लिंक DonateINC.in था जबकि उसकी जगह पैंपलेट पर गलत लिंक DonateINC.co.in छप गया था।

ये भी पढ़े : 31 जनवरी से हो रहा संसद के बजट सत्र का आगाज, 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण : सूत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here