न्यूज़लिंक हिंदी। सोमवार को सोशल मीडिया प्रोफाइल पर “मोदी का परिवार” जोड़ने वाले नेताओं के इस अभियान को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है। बता दे कि कांग्रेस ने बीजेपी पर ये आरोप लगाते हुए कहा कि वे लोगों को वास्तविक मुद्दों से “गुमराह” कर रहे हैं और ऐसी रणनीति अपना रहे हैं क्योंकि ‘इंडिया ब्लॉक” का गठबंधन बढ़ रहा है”।
जानकारी के लिए बता दे कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने ‘परिवारवाद’ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दिया था। लालू यादव के हालिया बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा ने सोशल मीडिया पर नया अभियान शुरू कर दिया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपना बायो बदल लिया है। भाजपा नेताओं ने अपने बायो में नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिखा है। पीएम मोदी के साथ एकजुटता दिखाने के लिए ऐसा किया गया है।
कांग्रेस महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल ने कहा, “आप कल पटना में जनता के बीच उत्साह देख सकते हैं। हर दिन इंडिया ब्लॉक बढ़ रहा है, यही वजह है कि बीजेपी के लोग नाराज हैं।”
ये भी पढ़ें : पीएम मोदी ने तेलंगाना में 7000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया शिलान्यास, जनता को किया संबोधित

