कांग्रेस पार्टी 5 अप्रैल को आम चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी करेगी,अगले दिन जयपुर-हैदराबाद में पार्टी की चुनावी रैली

0
398

न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा के चुनावी रण को लेकर कांग्रेस ने बढ़ी ही जमकर तैयारी तेज कर दी है। पार्टी 5 अप्रैल को आम चुनाव के लिए अपना विजन डॉक्यूमेंट पेश करेगी। इसके अगले दिन से कांग्रेस नेता चुनाव प्रचार में उतरेंगे। जयपुर और हैदराबाद में पार्टी की रैलियां शुरू होंगी। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने ये अपडेट दिया है।

कांग्रेस आगामी शुक्रवार यानी 5 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र पूर्ण रूप से जारी करेगी। इसके अगले दिन जयपुर और हैदराबाद में जनसभाएं आयोजित की जाएंगी जिनमें पार्टी के दिग्गज नेता शामिल होंगे। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को ये जानकारी दी।

जयपुर में आयोजित घोषणापत्र संबंधी रैली को कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा संबोधित करेंगी। हैदराबाद में घोषणापत्र संबंधी जनसभा को राहुल गांधी संबोधित करेंगे।

कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल ने पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए बड़ा अपडेट दिया है। उन्‍होंने बताया कि घोषणापत्र को लेकर देशभर के लोगों से सलाह भी ली गई है। वेणुगोपाल ने सोमवार को अपने एक्स अकाउंट पर यह भी लिखा, देशभर के लोगों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद कांग्रेस 5 अप्रैल को पार्टी मुख्यालय में अपना विजन डॉक्यूमेंट यानी लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी करेगी।

इसके बाद 6 अप्रैल को जयपुर और हैदराबाद में दो मेगा रैलियां आयोजित की जाएगी। जयपुर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी के अलावा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी रैलियों को संबोधित करते हुए घोषणा पत्र जारी करेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी हैदराबाद में भी रैली को संबोधित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here