अमेठी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू की, प्रत्याशी घोषणा से पहले संगठन ने किया बड़ा फेरबदल 

0
507

न्यूज़लिंक हिंदी। अमेठी लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषणा करने से पहले संगठन में भारी फेरबदल किया है। छतोह व सलोन में ब्लाक अध्यक्ष हटाकर नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक हाईकमान के निर्देश पर यह बदलाव पूर्ण रूप से किया गया है।

कांग्रेस ने सलोन विधानसभा क्षेत्र मतदाताओं को साधने के लिए छतोह में ब्रह्मण, डीह में एससी तथा सलोन पटेल बिरादरी का अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मानना है कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। छतोह ब्लाक में विष्णुकांत मिश्र को हटाकर छतोह के न्याय पंचायत अध्यक्ष राकेश तिवारी को ब्लाक अध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्ण रूप से सौंपी हैं।

सलोन में धर्मेंद्र प्रताप सिंह को हटाकर पटेल बिरादरी का वोट साधने के लिए राम सजीवन पटेल को ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं डीह में एससी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए शिव दर्शन पासी को दोबारा ब्लाक अध्यक्ष बना दिया गया है। नसीराबाद देहात के प्रधान प्रतिनिधि तुलसीराम पासी को जिला सचिव से जिला उपाध्यक्ष तथा छतोह के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अनुराग सिंह व राजीव द्विवेदी को दोबारा जिला सचिव ही बनाया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here