कांग्रेस उद्योगपतियों से कर्ज वसूल कर गरीबों को देगी,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी को कर्जमाफी पर घेरा

0
177

न्यूज़लिंक हिंदी। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बुधवार को बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा उद्योगपतियों के माफ किए गए ऋण की राशि, कांग्रेस गरीब लोगों को देगी। पटवारी ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आएगी तो इसके लिए एक योजना पूर्ण रूप से तैयार की जाएगी।

बीजेपी ने सवाल उठाया था कि घोषणापत्र में गरीबों के खातिर उल्लिखित योजनाओं के लिए कांग्रेस पैसे की व्यवस्था कैसे करेगी। पटवारी इसी का जवाब दे रहे थे। पटवारी ने आरोप लगाया कि मोदी ने उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया।

उन्होंने गरीबों, किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग के लोगों की जेब से पैसा निकालकर उद्योगपतियों को दिया। हम इसे रोकेंगे। यही पैसा गरीबों और किसानों को दिया जाएगा। पटवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्य में भ्रष्टाचार सहित विभिन्न मुद्दों पर पूर्ण रूप से जवाब देना चाहिए।

मोदी मध्य प्रदेश में आम सभाओं को भी संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पूर्ववर्ती शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में लोकायुक्त पुलिस ने भाजपा नेताओं और अधिकारियों पर 265 छापे मारे और जांच की।

उन्होंने सवाल किया कि इनमें से 62 मामले पूर्ण रूप से वापस ले लिए गए। क्या लोकायुक्त दोषी है या आपकी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं है? सरकार लंबित मामलों में जांच करने की अनुमति क्यों नहीं दे रही है? पटवारी ने यह भी पूछा कि भाजपा के वादे के तहत मध्य प्रदेश में किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य क्यों नहीं दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here