न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर के कालिंदी एक्सप्रेस को बेपटरी करने का षडयंत्र रचने वाले शहर के ही एक होटल में ठहरे थे।
इस बाबत पड़ताल में जुटी जांच एजेंसियों को अब अहम सुराग हाथ लगे हैं। जिसके बाद शहर के करीब आधा दर्जन होटल भी खंगाले गए। जांच एजेंसियों को मेरठ के एक मौलाना और बंगाल से आकर ठहरे संदिग्ध की तलाश भी जारी की है।
मिली जानकारी के मुताबिक एनआइए के हाथ दो संदिग्धों की तस्वीरें भी हाथ लगी हैं। इसमें एक मेरठ का मौलाना और दूसरा बंगाल का रहने वाला बताया जा रहा है। यह लोग होटल के दो अलग-अलग कमरों में पूर्ण रूप से रुके थे।
छानबीन में एक कमरे से कोलकाता से कानपुर सेंट्रल तक का राजधानी एक्सप्रेस का टिकट भी मिला है। आगे की छानबीन अभी करी जा रही हैं।

