सिपाही भर्ती पेपर लीक मामला: पेपर लीक के खिलाफ सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी, दोबारा परीक्षा कराने की मांग

शुक्रवार को हजारों अभ्यर्थियों ने लखनऊ के ईको गार्डेन में प्रदर्शन किया। उन्होंने भर्ती बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फिर से परीक्षा कराने की मांग की है। उनका साफ तौर से कहना है कि जब तक कोई परिणाम या आश्वासन हम लोगो को नहीं मिल जाता तब तक हम लोग यही बैठे रहेंगे।

0
229

न्यूज़लिंक हिंदी, लखनऊ। पुलिस कांस्टेबल और आरओएआरओ भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने पर शुक्रवार को हजारों अभ्यर्थियों ने लखनऊ के ईको गार्डेन में प्रदर्शन किया। उन्होंने भर्ती बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फिर से परीक्षा कराने की मांग की है। उनका साफ तौर से कहना है कि जब तक कोई परिणाम या आश्वासन हम लोगो को नहीं मिल जाता तब तक हम लोग यही बैठे रहेंगे। प्रदर्शनस्थल पर पीएसी समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि पेपर लीक हुए हैं, उसके सबूत भी हम लोगों ने दिये हैं। इसके आधार पर दोबारा परीक्षा कराई जाय, जिससे जो लोग मेहनत करके परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको मौका मिल सके।

इसके पहले उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के संबंध में अभ्यर्थियों से प्रमाण देने को कहा है। इस संबंध में अभ्यर्थी प्रमाणों एवं साक्ष्यों सहित अपना प्रत्यावेदन शुक्रवार शाम छह बजे तक बोर्ड की ई-मेल आईडी पर भेज सकते हैं, जिसका परीक्षण करने के बाद अभ्यर्थियों के हित में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने के दावों और अन्य त्रुटियों की जांच के लिए एडीजी/सदस्य सचिव की अध्यक्षता में आंतरिक जांच समिति का गठन भी किया जा चुका है।

यूपी लोकसेवा आयोग के बाहर आरओएआरओ की भर्ती परीक्षा को निरस्त कर पुनः परीक्षा करवाये जाने की मांग को लेकर सैकड़ो अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। अभ्यर्थी दूसरे दिन भी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं।

बोर्ड के अपर सचिव भर्ती द्वारा जारी सूचना के मुताबिक विगत 17 और 18 फरवरी को चार पालियों में हुई लिखित परीक्षा के संबंध में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म और अखबारों में कुछ प्रश्न पत्रों के संबंध में सूचनाएं वायरल होने की खबरें प्रकाशित हुई थी।

ये भी पढ़ें : 69000 शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थियों ने भाजपा कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here