देश भर में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के मामले बढ़ते बढ़ते जा रहे हैं, शुक्रवार को एक बार फिर से दो मामले सामने आए हैं। राजस्थान के बारां में एक 6 महीने की बच्ची एचएमपीवी से संक्रमित मिली है तो गुजरात के अहमदाबाद में भी 9 महीने का बच्चा इस वायरस की चपेट में आया है। इस तरह अब तक देश भार में कुल 14 मामले हो गये हैं।
एक दिन पहले गुरुवार को 3 केस मिले थे। इनमें लखनऊ में 60 साल की महिला, गुजरात के अहमदाबाद में 80 साल का बुजुर्ग और हिम्मतनगर में 7 साल का बच्चा शामिल था। सभी संक्रमितों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
HMPV केस बढ़ने पर अब राज्यों ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। पंजाब में बुजुर्गों और बच्चों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है। इधर गुजरात में अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं। हरियाणा में भी स्वास्थ्य विभाग को HMPV केसेस पर निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यह कोई नया वायरस नहीं है। 2001 में इसकी पहली बार पहचान हुई थी। इसके बाद ये दुनिया में फैला। ये सांस लेने से फैलता है, हवा के माध्यम से फैलता है। ये सभी ऐज ग्रुप के लोगों पर असर करता है।
कोरोना जैसे लक्षण
HMPV संक्रमित होने पर मरीजों में सर्दी और कोविड-19 जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर देखा जा रहा है। इनमें 2 साल से कम उम्र के बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। केंद्र ने राज्यों को इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस और सीवर एक्यूट रेस्परेट्री इश्यूज जैसी सांस की बीमारियों की निगरानी बढ़ाने और जागरूकता फैलाने की सलाह दी है।