कोरोना का कहर फिर बरस रहा, पिछले 24 घंटे में 685 नए मामले, 4 की मौत

0
145

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़कर 3,395 से हो गई है। और आंकड़ों के अनुसार केरल में सबसे अधिक 1,336 लोग संक्रमित हैं।

साथ ही बीते 24 घंटे में देश में कुल चार रोगियों की मौत हुई है। दिल्ली, केरल, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में एक-एक व्यक्ति ने अपनी जान गंवाई है।

कोविड-19 की स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है। हालांकि, संक्रमण की गंभीरता कम है, ज्यादातर मरीजों की घर पर ही देखभाल की जा रही है और चिंता की कोई बात नहीं है।

साथ ही देश में 22 मई को रोगियों की संख्या 257 थी। और फिर 26 मई तक यह आंकड़ा बढ़कर 1,010 हो गया और शनिवार को 3,395 पर पहुंच गया। आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 685 नए मामले सामने आए हैं और चार लोगों की मौत भी हुई है।

और फिर मामले सामने आने के बाद कोई घबराने की जरूरत नहीं है। जरूरत है तो बस बचाव करने की। और जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर है खासकर बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और छोटे बच्चे, उन्हें खास ख्याल रखने की बेहद जरूरत है। “

हालांकि उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि देश में स्वास्थ्य व्यवस्था इतनी मजबूत है कि इस कोरोना के नए वेरिएंट से आसानी से मुकाबला भी कर सकते हैं। और वहीं, मृतकों में ज्यादातर लोग 60 साल के ऊपर थे और वह कई बीमारियों से ग्रसित भी थे।

साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 1 जनवरी 2025 से अब तक 26 लोगों की देशभर में मौत भी हुईं है। और इसमें पिछले 24 घंटे में चार लोगों की मौत भी हुई है।

और फिर जिन लोगों की मौत हुईं है उसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल से एक-एक व्यक्ति भी शामिल हैं। हालांकि अब तक जिन लोगों की मौत हुई है, उसकी वजह कोरोना की पुष्टि बिल्कुल भी नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here