कोर्ट ने संजय सिंह को 5 दिन की ED रिमांड पर भेजा, सिसोदिया की जमानत पर 12 अक्टूबर को सुनवाई

दिल्ली शराब घोटाला मामले में (Delhi Liquor Policy Case) ED ने बुधवार 4 अक्टूबर को लंबी पूछताछ के बाद राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) को गिरफ्तार कर लिया था।

0
233

न्यूजलिंक हिंदी। दिल्ली शराब घोटाला मामले में (Delhi Liquor Policy Case) ED ने बुधवार 4 अक्टूबर को लंबी पूछताछ के बाद राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) को गिरफ्तार कर लिया था। मामले (Delhi Liquor Policy Case) में कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह को 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया। ईडी ने दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट कोर्ट से 10 दिन की रिमांड की मांग की थी। प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने बुधवार को राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) को गिरफ्तार किया था। इस दौरान सिंह के वकील ने रिमांड की मांग का कड़ा विरोध किया।

रिमांड की मांग करते हुए जांच एजेंसी ने कोर्ट में कहा, “हमें डिजिटल डेटा निकालना है. संजय को दूसरे लोगों के साथ बिठाकर पूछताछ करनी है। अगर 7 दिन की रिमांड मिलती है, तो ठीक रहेगा. लेकिन अदालत ने 5 दिन की रिमांड दी है।” संजय सिंह को 10 अक्टूबर को कोर्ट में दोबारा पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़े: कोर्ट ने संजय सिंह को 5 दिन की ED रिमांड पर भेजा, सिसोदिया की जमानत पर 12 अक्टूबर को सुनवाई

उधर, सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए अगली तारीख 12 अक्टूबर तय की गई है। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एसवीएन भट्टी की बेंच ने ED से पूछा- सबूतों की कड़ी एक-दूसरे से नहीं जुड़ रही है। आपकी दलीलें अनुमान पर आधारित हैं, जबकि यह सबूतों पर आधारित होनी चाहिए।

ये भी पढ़े: महादेव सट्टा ऐप क्या है, जिसके लिए रणबीर कपूर समेत अन्य स्टार्स पर ED ने कसा शिकंजा


बेंच ने ED से सवाल किया कि सरकारी गवाह बने कारोबारी दिनेश अरोड़ा के बयान के अलावा सिसोदिया के खिलाफ सबूत कहां हैं। सिसोदिया को अगर पैसे मिले तो किसने दिया और यह उन तक कैसे पहुंचा? पैसे देने वाले बहुत सारे लोग हो सकते हैं। जरूरी नहीं कि यह शराब से जुड़ा हो।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here