कोविड-19 के सब वेरिएंट जेएन.1 से लगातार बढ़ रहे देश में 636 नए मामले हुए दर्ज, 3 की मौत

कोविड-19 के सब वेरिएंट जेएन.1 के मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बता दें कि 636 नए मामले दर्ज हुए हैं जिनमें 3 की मौत हो गई है।

0
245

न्यूज़लिंक हिंदी। कोविड-19 के सब वेरिएंट जेएन.1 के मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बता दें कि 636 नए मामले दर्ज हुए हैं जिनमें 3 की मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार यानी 01 जनवरी को कोरोना वायरस के नए आकंड़े जारी किए हैं, जिसमें पिछले दिनों के मुकाबले इस बार कम मामले दर्ज हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोविड-19 के मामलों में मामूली गिरावट देखने को मिली है।

ये भी पढ़े : UP Politics: बसपा सुप्रीमो मायावती ने नए साल की बधाई के साथ भाजपा-कांग्रेस पर बोला हमला, जानें- क्या कहा?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में पिछले दिन जो आंकड़ा 841 नए मामलों का था वो सोमवार को 636 तक रहा। इस तरह से एक दिन की वृद्धि में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, देश में वायरस की वजह से तीन और मौतें दर्ज की गईं।

ये भी पढ़े : Japan में आया 7.5 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी, लोगों को तटीय इलाके से हटने के दिए गए निर्देश

स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 8 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 85 और मामले सामने आने के बाद सक्रिय मामले बढ़कर 4,394 हो गए जबकि तीन मौतों के बाद मरने वालों की संख्या 5,33,364 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 548 लोग कोविड-19 से ठीक हुए, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 4.44 करोड़ (4,44,76,150) हो गई. राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत आंकी गई, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here