न्यूज़लिंक हिंदी। वर्ल्ड कप 2023 में पहले 4 मैचों में प्लेइंग इलेवन में जगह न मिलने वाले मोहम्मद शमी ने बाकी मैचों में बहुत शानदार प्रदर्शन किया हालांकि ऐसे में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ शमी के पांच विकेट लेने के बाद एक विवाद खड़ा हो गया।

सोशल मीडिया फैंस ने कहा कि पांच विकेट लेने के बाद शमी सजदा करने के लिए जमीन की ओर झुके, लेकिन वह बीच में रुक गए। ऐसे में अब शमी ने ट्रोलर्स को निशाने पर लिया है और उन्हें ट्रोल करने के लिए फैंस पर भड़ास निकाली है।
सजदा करने को लेकर पूछा सवाल
अगर मुझे किसी से सजदा करने की अनुमति मांगनी है, तो मुझे इस देश में क्यों रहना चाहिए? क्या मैंने पहले कभी 5 विकेट लेने के बाद सजदा किया है? मैंने कई बार पांच विकेट लिए हैं। आप मुझे बताएं कि आपको कहां सजदा करनी है और मैं वहां जाकर सजदा करूंगा।
आगे उन्होंने कहा- इस तरह के लोग किसी की तरफ नहीं हैं। वे केवल विवाद पैदा करना चाहते हैं। मैंने श्रीलंका के खिलाफ उस मैच में 200 प्रतिशत की रफ्तार से गेंदबाजी की। विकेट तेजी से गिर रहे थे और 3 विकेट लेने के बाद, मैंने सोचा कि आज मुझे 5 विकेट हॉल लेना है। मैं कई बार बल्लेबाज को शानदार गेंदबाजी करने के बाद विकेट न मिलने से थक गया था।
उन्होंने कहा- मैं पूरे जोर लगाकर गेंदबाजी कर रहा था। इसलिए जब मुझे अपना 5वां विकेट मिला, तो मैं जमीन पर गिर गया और घुटने टेक दिए। लोगों ने इसका एक अलग मतलब निकाल लिया है। मुझे लगता है कि जो लोग इन चीजों की गलत मतलब निकाल रहे हैं उनके पास कोई और काम नहीं है।

