Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई पति की हत्या, फिर दर्ज करा दी गुमशुदगी

पुलिस ने गोवर्धन थाने में दर्ज नारायण की गुमशुदगी का चौंका देने वाला खुलासा किया है। नारायण के गुमशुदगी दर्ज कराने वाली उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर नारायण को अगवा किया और फिर पड़ोसी राज्य राजस्थान में ले जाकर हत्या कर शव को पहाड़ी के किनारे खाई में डाल दिया।

0
433

न्यूज़लिंक हिंदी, गोवर्धन। यह जानते हुए भी कि पति की हत्या हो गई है। पत्नी ने थाने में अपने पति की गुमशुदगी दर्ज कराई और पुलिस से अपने पति की बरामदगी की गुहार करती रही। जब घटना का खुलासा हुआ तो पुलिस भी चौंक गई। जो पत्नी लगातार पुलिस से अपने पति की बरामदगी की गुहार लगा रही थी वह कातिल निकली।

पुलिस ने गोवर्धन थाने में दर्ज नारायण की गुमशुदगी का चौंका देने वाला खुलासा किया है। नारायण के गुमशुदगी दर्ज कराने वाली उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर नारायण को अगवा किया और फिर पड़ोसी राज्य राजस्थान में ले जाकर हत्या कर शव को पहाड़ी के किनारे खाई में डाल दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी चंद्रवती समेत प्रेमी गुड्डन गुर्जर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने पहाड़ी के समीप खाई से नारायण के मोपेड बाइक, जूते, पेंट, अंडर वियर समेत शरीर के अवशेष बरामद किए हैं। दरअसल मथुरा कस्बा राधाकुंड से 18 अगस्त को नारायण (38) अचानक गायब हो गया था। नारायण की पत्नी चंद्रवती ने गोवर्धन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष विनोद बाबू मिश्रा, चौकी इंचार्ज शैलेंद्र शर्मा ने इस प्रकरण की गंभीरता से जांच की तो गुमशुदगी का राज खुल गया।

ये भी पढ़ें :Mathura: तंदूरी रोटी को लेकर शादी समारोह में बवाल, भिड़े बराती-घराती; बिना दुल्हन लौटी बरात

पुलिस जांच में नारायण की पत्नी चंद्रवती ने अपने प्रेमी गुड्डन गुर्जर निवासी राधाकुंड के साथ पति नारायण को रास्ते से हटाने के लिए प्लान तैयार किया। इसके बाद गुड्डन ने अपने ममेरे भाई और प्रेमिका के साथ मिलकर नारायण को अगवा कर हत्या कर दी। शव को पड़ोसी राज्य राजस्थान के कामां में जंगल फेंक दिया। पत्नी वारदात को अंजाम देकर राधाकुंड स्थित ससुराल में अपने बच्चों के साथ रहने लगी।

पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि पति नारायण उत्पीड़न करता था, खेती की जमीन बेच दी थी, उत्पीड़न से तंग आकर गुड्डन गुर्जर आदि के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि 18 अगस्त को चंद्रवती ने अपने प्रेमी नवल उर्फ गुड्डन गुर्जर और नारायण सिंह निवासी सुंदरावली राजस्थान के मिलकर पति नारायण को अगवा कर गमछा से गला दबा कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

ये भी पढ़ें :Kanpur News: खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद कानपुर में हाई अलर्ट, सड़क पर उतरी पुलिस, संदिग्ध लोगो से पूछताछ

इस मामले में पत्नी चंद्रवती ने ही गुमशदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर आरोपी पत्नी चंद्रवती, प्रेमी नवल उर्फ गुड्डन गुर्जर, नारायण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक के शरीर के अवशेष, मोपेड बाइक, जूते, कपड़े बरामद किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here