न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के 25वें दीक्षांत समारोह का आयोजन हो रहा है, इसमें 599 छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी जाएंगी। दो बार स्थगित होने के बाद 28 दिसंबर को हो रहे दीक्षांत में 41 छात्र-छात्राओं को पदक दिए गए।
आपको बता दे कि समारोह की अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल व विवि की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने की। इस दौरान छात्रों की अनुशासनहीनता देखकर राज्यपाल नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि दीक्षांत आपके लिए है, लेकिन फिर भी गंभीरता नहीं दिख रही है। साथ ही, कुलपति को शपथ के दौरान रोका और बोलीं कि छात्रों को सिखाया नहीं है क्या।
जानकारी के अनुसार, विवि के कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने बताया कि समारोह में संकायवार 14 मेधावियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 14 मेधावियों को विवि रजत पदक, 13 मेधावियों को विवि कांस्य पदक और 21 मेधावियों को प्रायोजित स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।
बेटियों ने बाजी मारी
बता दे कि समारोह गुरुवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जिससे पहले बुधवार को दीक्षांत समारोह का अंतिम रिहर्सल कैलास भवन सभागार में हुआ। इसमें शोभायात्रा के साथ पदक व उपाधियां देने का रिहर्सल किया गया।
ये भी पढ़ें : Hafiz Saeed के प्रत्यर्पण की भारत ने की मांग, मुंबई हमले का मास्टरमाइंड है आतंकी
विवि में संख्या कम होने के बावजूद पदक प्राप्त करने में बेटियों ने बाजी मारी है। पदक विजेताओं में 43.55 फीसदी छात्र और 56.45 फीसदी छात्राएं हैं। दीक्षांत में कुल 62 पदक दिए जाएंगे।

