CTET Exam :कानपुर में कड़ाके की ठंड की वजह से,कई अभ्यर्थियों ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता की परीक्षा छोड़ दी

0
149

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में इन दिनों कड़ाके की ठंड बहुत ज्यादा पड़ रही है। गलन भरी सर्दी में 9832 अभ्यर्थियों ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा छोड़ दी। शहर के 76 केंद्रों पर दो पाली में 70232 में से 60400 अभ्यर्थी ही केवल परीक्षा देने पहुंचे।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ओर से रविवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन कराया गया। शहर के 76 केंद्रों पर दो पाली में 70,232 में से 60,400 अभ्यर्थी ही केवल परीक्षा देने पहुंचे।

गलन भरी सर्दी में 9832 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहला पेपर सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर दो बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित परीक्षा में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए हर अभ्यर्थी का बायोमीट्रिक प्रणाली से उपस्थिति दर्ज करने के साथ सभी केंद्रों की सीसीटीवी कैमरों से पूर्ण रूप से नजर भी रखी गई।

किदवई नगर स्थित सुभाष सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अभ्यर्थियों को सीसी कैमरों की निगरानी में जांच करके ही पूर्ण रूप से प्रवेश दिया गया। बर्रा स्थित पूर्णचंद्र विद्या निकेतन स्कूल में दोनों पालियों में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने कड़ी निगरानी में चेकिंग के बाद परीक्षा कक्ष में पूर्ण रूप से ही प्रवेश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here