न्यूज़लिंक हिंदी । क्या आप जानते हैं कि रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल यह दही सेहत के साथ-साथ सौंदर्य के लिए फायदेमंद है। दही के फायदों की बात करें तो इसे पेट के लिए बेहद ही फायदेमंद माना गया है। एक ओर जहां यह पाचन संबंधी कुछ समस्याओं में राहत पहुंचा कर पाचन तंत्र को मजबूत करने का काम करता है, वहीं यह शरीर में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति भी करता है। लेकिन क्या रोज-रोज दही (Curd) खाना सही है या फिर इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं. इसे लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आपका शरीर स्वस्थ है और आप सीमित मात्रा में दही खा रहे हैं तो इसका कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होगा लेकिन अगर रात में दही खाते हैं और इसकी वजह से कफ बन रहा है तो डॉक्टर इसे खाने से मना कर सकते हैं।

प्रोटीन का अच्छा स्रोत..
दही खाने के लाभ में प्रोटीन की पूर्ति भी शामिल है। दही में अन्य पोषक तत्वों के साथ ही प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है यही वजह है कि दही का सेवन कर शरीर में प्रोटीन की पूर्ति की जा सकती है। साथ ही इससे होने वाले फायदों को भी हासिल किया जा सकता है। बता दें प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को बॉडी बिल्डिंग फूड की श्रेणी में रखा जाता है। प्रोटीन कोशिकाओं की मरम्मत करने के साथ ही नई कोशिकाओं के निर्माण में भी मदद करता है। यही कारण है कि इसे बच्चों, किशोरों और गर्भवती महिलाओं के लिए अतिआवश्यक माना जाता है।
हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी..
हृदय स्वास्थ्य के लिए भी दही खाने के लाभ सहायक साबित हो सकते हैं। दरअसल, बोस्टन मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा दही से संबंधित एक शोध से यह प्रमाणित हुआ है। कि हफ्ते में दो बार दही का सेवन करने वाले उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों में सामान्य के मुकाबले हृदय संबंधी समस्याओं का जोखिम काफी कम रहता है।
वजन कम करने में सहायक..
दही खाने से पेट बहुत देर तक भरा हुआ महसूस होता है जिससे भूख कम लगती है।इसमें प्रोटीन व कैल्शियम अधिक होता है जो वजन कंट्रोल में सहायक है। दही से कैलोरी भी कम होती है।दही शरीर से एक्स्ट्रा फैट को हटाता है।
दही से जुडी अन्य बातें –
- दही रात में खाने से स्वास्थ पर बुरा असर पड़ता है।
- रात को अगर दही खा रहे है तो उसमें नमक, काली मिर्च या शक्कर मिलाकर खाएं।
- ठण्ड में दही खाने से दुष्प्रभाव होता है।
- खली पेट दही नहीं खाना चाइये।
- धुप से तुरंत आकर दही नहीं खाना चाहिए।
- दही को कभी गरम नहीं करना चाइये।
- दही को बीफ के साथ नहीं खाना चाइये, ये दोनों अलग तरह के खाद्य है जिन्हें साथ में नहीं खाया जाता।
- बवासीर के मरीज को दही से परहेज करना चाहिए।
- रोज दही वजन बढ़ा भी सकता है इसलिए वजन कम करने वालों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए की दही low फैट दूध से बना हो ।

