बंगाल की खाड़ी में तबाही मचाने आ रहा चक्रवात ‘मिचौंग’, 118 ट्रेनें रद्द, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र शनिवार को गहन दबाव क्षेत्र में बदल गया। सोमवार को आंध्र प्रदेश तट को पार करने से पहले नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच इसके चक्रवात बनने का अनुमान है।

0
248

न्यूज़लिंक हिंदी। बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र शनिवार को गहन दबाव क्षेत्र में बदल गया। सोमवार को आंध्र प्रदेश तट को पार करने से पहले नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच इसके चक्रवात बनने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस प्रभाव के कारण सोमवार और मंगलवार को ओडिशा में भारी बारिश का अनुमान जताया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के बाद आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 5 दिसंबर को चक्रवात मिचौंग आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा जिस वजह से तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी और भारी बारिश होने की संभावना है। मछुआरों को समुद्र में नहीं उतरने को कहा गया है। असल में चक्रवात के पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने, आज निम्न वायु दाब के गहरे क्षेत्र में और बंगाल की खाड़ी के ऊपर 3 दिसंबर के आसपास चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है।

ये भी पढ़े : Election 2023: Kanpur में भाजपा नेताओं ने मनाया जश्न, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल बोले- कांग्रेस की मिठाई अब कौन खायेगा?

आगे, यह उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ेगा और दक्षिण आंध्र प्रदेश एवं उत्तर तमिलनाडु तट के निकट 4 दिसंबर को पहुंचेगा। इसके बाद, यह 5 दिसंबर को नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा और हवा की गति 80-90 किमी प्रति घंटे होगी। तूफान की वजह से तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका है।

लंबी दूरी की 118 ट्रेनें रद्द
मुख्य सचिव शिव दास मीणा ने यहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एहतियाती उपायों की समीक्षा की। दक्षिण मध्य रेलवे ने चक्रवात ‘मिचौंग’ के कारण 3 से 7 दिसंबर तक लंबी दूरी की 118 ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की। आईएमडी ने अपने नवीनतम बुलेटिन में कहा कि यह चक्रवात 4 दिसंबर की सुबह तक दक्षिण आंध्र प्रदेश और निकटवर्ती उत्तरी तमिलनाडु तटों के पास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पहुंच जाएगा। आईएमडी ने कहा कि उसके बाद वह उत्तर की ओर बढ़ेगा तथा दक्षिण आंध्रप्रदेश के तट के समानांतर आगे बढ़ते हुए मंगलवार को पूर्वाह्न नेल्लोर एवं मचिलीपट्णम के बीच दक्षिण आंधप्रदेश तट को पार करेगा।

ये भी पढ़े : UP NEWS : फिरोजाबाद में जिंदा जला परिवार, 3 बच्चों की मौत; पति-पत्नी की हालत गंभीर

100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
इस चक्रवाती गतिविधि के कारण 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा बह सकती है। यहां क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक एस बालचंद्रन के अनुसार पुडुकोट्टाई, तंजावुर, तिरूवरूर, नागपट्टिनम, तिरूवल्लूर, चेन्नई, कांचीपुरम, रानीपेट, चेंगालपट्टू, विल्लुपरम और कुड्डालोर जिलों में भारी से बेहद भारी वर्षा होने की संभावना है। दो दिसंबर रात से चार दिसंबर तक दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बह सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here