भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश शतरंज के नये विश्व चैंपियन बन गये हैं। उन्होंने गुरुवार को सिंगापुर में वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब जीता। उन्होंने चीन के डिफेंडिंग चैंपियन डिंग लिरेन को 7.5-6.5 से फाइनल में हराया। विश्वनाथन आनंद के बाद गुकेश दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने है। 2012 में विश्वनाथन आनंद चेस चैंपियन बने थे।


