न्यूज़लिंक हिंदी। बारिश से खलकापुरा में पुराने फिल्टर के पास किले की दीवार कुछ मकानों पर अचानक से गिर गई, जिसमें 9 लोग मलबे में दब गए। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और राहत कार्य भी शुरु किया गया।
पुलिस ने मलबे से 3 लोगों के शव निकाले हैं और लोगों को सुरक्षित बचाया गया, वहीं चार लोग और अभी मलबे में दबे हुए हैं। जिनको निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक, जिला कलेक्टर, SDOP भी मौके पर तुरंत पहुंच गए। पिछले 36 घंटों से जारी बारिश ने मध्य प्रदेश में हाहाकार मचाना शुरू कर दिया है।
कई इलाकों में पानी और बाढ़ जैसे हालात हैं, तो वहीं हादसों की खबरें भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जहां दतिया फोर्ट पर रर की दीवार गुरुवार सुबह अचानक भरभराकर गिर पड़ी जिसकी वजह से तलहटी में बने मोगिया समाज के लोगों के घरों पर भारी मलबा गिरा और इसमें करीब 9 लोगों के दबने की खबर सामने आयी। जिनमें 3 की मौत की पुष्टि अब तक हो चुकी है।

लेकिन बीते 36 घंटों से जारी बारिश की वजह से अचानक गुरुवार अल सुबह चार बजे तेज आवाज के साथ यह दीवार भरभरा कर ढह गई, जैसे ही पत्थर गिरना शुरू हुए तो जिन घरों पर मलबा गिरा वहां के लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। कुछ लोग तो निकलने में सफल रहे लेकिन इस हादसे में 9 लोग मलबे के बीच दब गए।
आस पास के लोगों ने तुरंत मलबा हटाकर कुछ लोगों को अस्पताल पहुंचाया साथ ही प्रशासन को भी घटना की जल्द ही सूचना दी। घटना की जानकारी लगते हैं पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और लोगों का रेस्क्यू करना शुरू किया। लेकिन बड़े पत्थर और सकरा रास्ता होने की वजह से JCB मशीन को मौके पर पहुंचने में काफी परेशानी हुई।
ऐसे में मलबे से लोगों का रेस्क्यू शुरू होने में अभी देर लग गई, अब तक इस हादसे में 9 लोगों के दबने की सूचना मिली है, जिनमें से 3 लोगों के शव निकाले जा चुके है। वहीं दो लोगों को सुरक्षित भी निकाला गया। चार लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं और स्थानीय लोगों की मानें तो उनके जिंदा निकलने की उम्मीद अब बिल्कुल भी न के बराबर है।

