दाऊद इब्राहिम के बचपन का घर आज होगा नीलाम, 19 लाख रुपए से शुरू होगी मकान और जमीन की बोली

नीलामी में रखी गई दाऊद की प्रमुख पैतृक संपत्तियों में का बचपन का घर शामिल है, जहां वह पैदा हुआ था और अपने शुरुआती साल बिताए थे।

0
416

न्यूज़लिंक हिंदी, महाराष्ट्र। 1993 मुंबई बम विस्फोट के आरोपी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की महाराष्ट्र की चार संपत्तियों की आज नीलामी होगी। बता दे कि SAFEMA के तहत वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग द्वारा मुंबई में आयकर कार्यालय में ये नीलामी होगी।

जानकारी अनुसार ये सभी संपत्तियां दाऊद इब्राहिम के परिवार के स्वामित्व में हैं और इसे केवल 19 लाख रुपये में नीलामी के लिए रखा गया है। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के मुंबके गांव में उसकी कृषि भूमि भी नीलाम होगी। नीलामी में रखी गई दाऊद की प्रमुख पैतृक संपत्तियों में का बचपन का घर शामिल है, जहां वह पैदा हुआ था और अपने शुरुआती साल बिताए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वकील और शिवसेना नेता अजय श्रीवास्तव दाऊद की संपत्तियों की नीलामी में शामिल हो सकते हैं। वो दाऊद के पैतृक घर के लिए बोली लगाएंगे। इससे पहले, वह डॉन की तीन संपत्तियों के लिए बोली लगा चुका है, जिसमें मुंबके में उसका बचपन का घर भी शामिल है।

ये भी पढ़ें : Know Your Army’ Festival: 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति का प्रतीक है भारतीय सेना- सीएम योगी

इससे पहले, श्रीवास्तव ने 2001 में डॉन की कई दुकानों के लिए बोली लगाई थी जो अभी भी कानूनी निविदा में फंसी हुई हैं। हालांकि, शिवसेना नेता को उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही दाऊद के पैतृक घर मिल जाएगा और वहां वो एक स्कूल शुरू करेंगे।

डॉन के डर से किसी ने नहीं लगाई थी बोली
बता दें कि इससे पहले सरकार द्वारा जब्त की गई दाऊद की संपत्तियों को पहली नीलामी 2000 में हुई थी। हालांकि, नीलामी काफी बड़े स्तर पर थी, लेकिन आतंकवादी के डर के कारण कोई भी बोली लगाने नहीं आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here