न्यूज़लिंक हिंदी। ओडिशा के जाजपुर जिले में सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा के एक छात्र की मंगलवार को उस समय मौत हो गई जब एक शिक्षक ने उसे कथित तौर पर उठक-बैठक करने के लिए मजबूर किया। छात्र की पहचान रुद्र नारायण सेठी के तौर पर हुयी है और वह ओरली में सूर्य नारायण नोडल उच्च प्राथमिक विद्यालय का छात्र था। दस वर्षीय छात्र को मंगलवार को दोपहर तीन बजे पढ़ाई के समय स्कूल परिसर में चार साथियों के साथ खेलता हुआ देखा गया।
एक शिक्षक ने उन्हें देखा और दंड के रूप में उठक-बैठक करने का आदेश दिया। इस दौरान रुद्र गिर गया और उसके माता-पिता को तुरंत सूचित किया गया जो रसूलपुर प्रखंड के ओरली गांव के रहने वाले हैं। रुद्र को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, इसके बाद रात में रुद्र को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़े : Kanpur: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कल आएंगे कानपुर, यहां जाने पूरा कार्यक्रम
हमें शिकायत मिलती है तो हम जांच शुरू करेंगे- BEO
रसूलपुर के प्रखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) नीलांबर मिश्रा ने कहा कि उन्हें अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अगर हमें औपचारिक शिकायत मिलती है तो हम जांच शुरू करेंगे और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
कोई औपचारिक शिकायत नहीं
रसूलपुर प्रखंड के शिक्षा अधिकारी निलांबर मिश्रा से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्हें कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा,”अगर हमें औपचारिक शिकायत मिलती है तो जांच की जाएगी और दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।” रसूलपुर के सहायक शिक्षा अधिकारी प्रभंजन पति ने स्कूल का दौरा किया और मामले में पूछताछ की।
स्कूल विभाग ने शुरू की जांच
कुआखिया थाने के आईआईसी श्रीकांत बारिक ने कहा कि उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा, “न तो बच्चे के पिता और न ही स्कूल ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसलिए, हमने स्कूल में लड़के की मौत के संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया है।”
इस बारे में पूरी जानकारी एकत्रित की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।

