न्यूज़लिंक हिंदी। वियतनाम में चक्रवात ‘यागी’ के कारण वियतनाम के उत्तरी क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ में 16 लोगों की मौत हो गई और इसी के साथ चक्रवात से जुड़ी घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 141 हो गई जबकि बड़ी संख्या में लोग अभी तक लापता हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, लाओ के काई प्रांत में मंगलवार को पहाड़ से बहते बाढ़ के पानी से लैंग नू गांव पूरी तरह से तबाह हो गया। इस गांव में 35 परिवार रहते थे। ये भी खबर में मिली हैं कि बचावकर्मियों ने 16 शव बरामद किए हैं और करीब 40 लोगों की तलाश अभी भी जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, चक्रवात ‘यागी’ और उससे आई बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 141 हो गई है जबकि 69 लोग पूरी तरह से लापता हैं और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।

