Deepfake: डीपफेक का शिकार हुई आलिया भट्ट, तेजी से वायरल हो रहा उनका ये लुक

वायरल हो रहे वीडियो में ‘आलिया भट्ट’ फ्लोरल ब्लू ड्रेस पहने हुए और अश्लील इशारे करते नजर आ रही हैं। हालांकि थोड़ा ध्यान से देखने पर कोई भी बता सकता है कि वीडियो में दिख रही महिला आलिया भट्ट नहीं हैं।

0
272

न्यूज़लिंक हिंदी। बीते कुछ दिनों से डीपफेक के मामले सामने आ रहे हैं। पहले रश्मिका मंदाना फिर कैटरीना कैफ इसी तरह काजोल और सारा तेंदुलकर के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का भी नाम सामने आया हैं, इनका एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें, कि वायरल हो रहे वीडियो में ‘आलिया भट्ट’ फ्लोरल ब्लू ड्रेस पहने हुए और अश्लील इशारे करते नजर आ रही हैं। हालांकि थोड़ा ध्यान से देखने पर कोई भी बता सकता है कि वीडियो में दिख रही महिला आलिया भट्ट नहीं हैं। अभिनेत्री के चेहरे को किसी और के शरीर के ऊपर जोड़ दिया गया है।

आपको बता दें कि- लगातार शिकार होता देख एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने इस विषय पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि ईमानदारी से कहूं तो, ऐसा कुछ न केवल मेरे लिए, बल्कि हम में से हर एक के लिए बेहद डरावना है, जो आज प्रौद्योगिकी के दुरुपयोग के कारण बहुत अधिक नुकसान की चपेट में है। जोड़ने से पहले, आज, एक महिला और एक अभिनेता के रूप में, मैं अपने परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों की आभारी हूं, जो मेरी सुरक्षा और सहायता प्रणाली हैं,

ये भी पढ़ें : BIHAR NEWS : CM नीतीश कुमार के आरक्षण वाले फैशले को हाईकोर्ट में चुनौती, रोक लगाने की मांग

लेकिन अगर मेरे साथ ऐसा तब हुआ होता, जब मैं स्कूल या कॉलेज में थी, तो मैं वास्तव में मैं सोच भी नहीं सकती कि मैं इससे कैसे निपटती। इसे शेयर करते हुए मुझे बहुत दुख हो रहा है और मुझे ऑनलाइन फैलाए जा रहे मेरे डीपफेक वीडियो के बारे में बात करनी पड़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here