न्यूज़लिंक हिंदी। साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंधाना का डीपफेक वीडियो बनाने वाले युवक को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की आईएफएसओ ने गिरफ्तार कर लिया है। स्पेशल सेल का कहना था कि दक्षिण भारत के ही किसी शख्स ने मंधाना का डीपफेक वीडियो बनाया था।
आपको बता दें, रश्मिका का वीडियो छह नवंबर पर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने पर आइएफएसओ ने अज्ञात के खिलाफ जालसाजी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के मामले में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66सी और 66ई के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
इसके बाद पुलिस ने इंटरनेट मीडिया के विभिन्न कंपनियों को पत्र लिख जानकारी मुहैया कराने को कहा था। पुलिस ने बीते दिनों बिहार से एक शख्स को गिरफ्तार किया था।
ये भी पढ़ें : Rashmika Mandanna संग सगाई की खबरों पर Vijay Deverakonda ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मीडिया वाले हर दो साल में..’

