दीपिका पादुकोण एकेडमी म्यूजियम गाला ऑस्कर में शामिल होने वाली बनीं पहली इंडियन एक्ट्रेस, देश को दिया गर्व का मौका

दीपिका पादुकोण ने इस साल की शुरुआत में ऑस्कर में इंडियन गाने को प्रेजेंट करने के लिए मंच पर कदम रखते हुए इतिहास रचा था, वहीं अब साल 2023 के खत्म होते होते उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया हैं, जो कि अब तक की सबसे बड़ी और खास उपलब्धि बन गई है।

0
344

न्यूज़लिंक हिंदी, बॉलीवुड। इंडियन एक्ट्रेस की लिस्ट में दीपिका पादुकोण टॉप पर हैं। दीपिका ने खुद के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने हॉलीवुड में भी अपना जलवा दिखाया। वहीं, कई बार एक्ट्रेस देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। एक बार फिर दीपिका ने देश को नाज करने का मौका दिया है।

दीपिका पादुकोण ने इस साल की शुरुआत में ऑस्कर में इंडियन गाने को प्रेजेंट करने के लिए मंच पर कदम रखते हुए इतिहास रचा था, वहीं अब साल 2023 के खत्म होते होते उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया हैं, जो कि अब तक की सबसे बड़ी और खास उपलब्धि बन गई है।

दीपिका ने बीते दिन 2023 एकेडमी म्यूजियम गाला’ (2023 Academy Museum Gala) इवेंट में हिस्सा लिया, जिसके बाद दीपिका इस इवेंट में शामिल होने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस बन गई हैं। इस शो में वे ब्लू गाउन में पहुंची, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

साल की शुरुआत में ऑस्कर और अब ऑस्कर के बाद दूसरे सबसे बड़े मंच पर जाकर एक्ट्रेस ने देश का नाम रौशन किया है। एकेडमी म्यूजियम गाला ऑस्कर के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मंच है जो एक ही बोर्ड द्वारा आयोजित किया जाता है।

ये भी पढ़ें :Kanpur News: MBBS छात्र साहिल की सीडीआर और वाट्सएप चैटिंग एक्सपर्ट ने जांचे, हॉस्टल के बेसमेंट में मिला था शव

मात्र यहीं नहीं, दीपिका की इस साल रिलीज हुई फिल्म पठान ने दुनिया भर में 1 हजार करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसके बाद एक्ट्रेस ने टाइन मैगजीन के कवर पर भी अपनी जगह बनाई थीं। एक्ट्रेस की इस उपलब्धि पर उनके फैंस काफी खुश हैं। उनकी जमकर तारीफ़ भी हो रही है।

ये भी पढ़ें :Weather of UP: 6 दिसंबर को होगी मिचौंग तूफान की वापसी, लखनऊ समेत यूपी में आज से बारिश के आसार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here