कानपुर। रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज बिठूर में मंगलवार को धूमधाम से दीपोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल प्रबंधक रोहित मिश्रा और प्रधानाचार्या सपना सिंह ने गणेश लक्ष्मी के पूजन के साथ की।

Kanpur News: दीपावली के दिन सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी मेट्रो…एक दिन प्रभावित रहेगा संचालन
इस दौरान रामचंद्र जी, लक्ष्मण , सीता माता और हनुमान के रूप में आये बच्चों का पूजन कर दीपोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने राम भजन पर नृत्य प्रस्तुत किया, साथ ही बच्चों ने मिट्टी के गणेश लक्ष्मी बनाये और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें बच्चों ने फूलों की रंगोली बनाकर सस्टेनेबल (टिकाऊ) दीपावली मनाने का संदेश दिया।

Kanpur में कूड़ा उठाने में नगर निगम फेल, पार्षद ने लगाई झाडू, गाड़ी से कूड़ा भरकर फेंका

