न्यूज़लिंक हिंदी। शनिवार को दीपोत्सव में 21 दीपोत्सव के लिए अयोध्या रोशनी से नहा उठी है। ऐसी सजावट हुई है कि मानो देवलोक पृथ्वी पर उतर आया हो। चमचमाती सड़कें, एक रंग में रंगे भवन और आकर्षक लाइटिंग के साथ रामकथा आधारित 15 तोरणद्वार और कई स्वागत द्वार अयोध्या की शोभा बढ़ा रहे हैं। लाख दीप केवल राम की पैड़ी पर जलाने की तैयारी है जोकि एक विश्व रिकॉर्ड भी साबित होगा।
इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए 3 लाख 60 हजार दिये अतिरिक्त भी जलाएं जाएंगे ताकि दीपमाला अनवरत रहे। इसके साथ ही पर्यटन विभाग और अयोध्या जिला प्रशासन ने एक नया प्रयास भी किया है। अब आप भी घर बैठे दीपोत्सव का हिस्सा बन सकते हैं।

ऐप से आप घर बैठे अयोध्या में एक से लेकर 51 दीयों तक दान देकर उन्हें रोशन कर सकते हैं। एक दीये के लिए आपको 101 रुपये खर्च करने होंगे, वहीं, 11 दीयों के लिए 251 रुपये, 21 के लिए 501 रुपये और 51 दीयों के लिए 1,100 रुपये ऑनलाइन दे सकते हैं।
ये भी पढ़े : New Delhi News : इस दिवाली खुशियाँ ही नहीं ,बल्कि मिलेगा फ्री सिलेंडर ,
शनिवार को शाम होते ही जैसे ही रामलला के दरबार में पहला दीप जलेगा, पूरी अयोध्या जगमग हो उठेगी। भगवान श्रीराम पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से अयोध्या पधारेंगे। सीएम योगी व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद सीएम योगी वशिष्ठ की भूमिका में श्रीराम का राजतिलक करेंगे। इस आयोजन का साक्षी बनने के लिए रामकथा पार्क में करीब पांच हजार अतिथि मौजूद रहेंगे। इस बार सरयू पुल पर ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी 20 मिनट तक होगी। इस पर करीब 80 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
होली अयोध्या ऐप पर करें दीपदान
पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने बताया कि विभाग ने ‘होली अयोध्या’ नाम से एक मोबाइल ऐप तैयार किया है। इससे आम लोग आसानी से घर बैठे अयोध्या के दीपदान में शामिल हो सकेंगे। ऐप एंड्रायड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। दीपोत्सव के बाद पर्यटन विभाग संबंधित व्यक्ति के पते पर दीया, प्रसाद और सरयू का जल भी प्रसाद के रूप में भेजेगा।
ये भी पढ़े : Air Polluction: दिल्ली प्रदूषण के मामले पर SC ने लगाई फटकार कहा- ‘6 साल से सिर्फ बात, समाधान नहीं…
इतने पैसे करने होंगे खर्च
उन्होंने बताया कि ऐप से तय की सहायता राशि देकर कोई भी दीये जलवा सकता है। वह अपने, परिजनों के नाम से एक से लेकर 51 दीये तक बुक करा सकते हैं। 101 से 1,100 रुपये तक के चार पैकेज में पहला पैकेज 101 रुपये का है, जिसमें एक दीप प्रज्वलित होगा. इसका प्रमाण डिजिटल रूप से श्रद्धालु के नाम से भेजा जाएगा। दूसरा पैकेज 251 रुपये का है, जिसमें 11 दीप जलेंगे और प्रमाण के रूप में जले हुए दीपों के साथ रामजन्मभूमि का प्रसाद कूरियर से भेजा जाएगा।
पूरी अयोध्या में जलेंगे 25 लाख दीये
उन्होंने बताया कि तीसरा पैकेज 501 रुपये का है, जिसमें 21 दीप जलाए जाएंगे और दीपों के साथ प्रसाद, रामनामी गमछा, सरयु का जल दानदाता को भेजा जाएगा। चौथे पैकेज में 1,100 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा, जिसमें 51 दीप प्रज्ज्वलित होंगे। इसमें दीपों के अतिरिक्त रामलला का प्रसाद, रामनामी गमछा, सरयू जल के साथ राममंदिर का मॉडल भेजा जाएगा। पूरी अयोध्या में लगभग 25 लाख दीये जलाकर रिकॉर्ड बनेगा इनमें सिर्फ राम की पैड़ी के 51 घाटों पर 21 लाख दीये जलेंगे।

