न्यूज़लिंक हिंदी। देहरादून में एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म कर रिश्तों को नापाक कर दिया है। पीड़ित किशोरी की मां ने बताया कि आधी रात में आरोपित कमरे में घुस आया और 16 साल की बेटी को अपने साथ ले गया और उसको अपने हवस का शिकार बना लिया। आरोपित ने बेटी के शरीर पर कई जगह दांतो से काटा भी। बेटी ने जब शोर मचाया तो वह और उसके दोनों बच्चे भी उठ गए।
पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी से शराब के नशे में दुष्कर्म कर दिया। यही नहीं, आरोपित ने उसे बुरी तरह से उस मासूम बच्ची को पीटा भी। पीड़िता की मां की तहरीर पर रायपुर थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। रायपुर की रहने वाली एक महिला ने बुधवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह अपने तीन बच्चों व पति के साथ किराये के मकान में ही रहती है। उसका पति प्रतिदिन शराब पीकर घर आता है और उन्हें बुरी तरह से पीटता है।
आधी रात में आरोपित कमरे में आया और 16 साल की बेटी को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने बेटी के शरीर पर कई जगह अपने दांतो से काटा भी। बेटी ने जब शोर मचाया तो वह और उसके दोनों बच्चे भी उठ गए।
शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने पुलिस को सूचना देनी चाही तो आरोपित ने सभी को बहुत पीटा। उन्होंने बताया कि आरोपित पहले भी बेटी के साथ दुष्कर्म कर चुका है, लेकिन बदनामी के चलते उसने घटना के बारे में किसी को भी नहीं बताया। रायपुर थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार पूर्ण रूप से कर लिया गया है। पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं।

