न्यूज़लिंक हिंदी, दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपना लोकसभा चुनाव का प्रचार अभियान शुरू कर दिया। बता दे कि दोनों नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की।
दिल्ली वाले केजरीवाल की ताकत बढ़ाएं
पंजाब के सीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी के बढ़ रहे वर्चस्व का कारण अरविंद केजरीवाल की सोच है। आम आदमी पार्टी देश के लोगों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज देश भर में आप का विस्तार को चुका है। मगर दिल्ली के लोगों के काम रोके जा रहे हैं। पंजाब से हमारे 13 सांसद आ रहे हैं, दिल्ली के भी 7 केजरीवाल को दे दो तो केजरीवाल की ताकत बढ़ेगी।
उन्होंने कहा केजरीवाल अकेले लड़ रहे हैं, दिल्ली वाले केजरीवाल की ताकत बढ़ाएं। केजरीवाल को ईडी नोटिस पर नोटिस भेज रहे हैं। जहां विपक्षी दलों की सरकार है, वहां के राज्यपाल ही वहां की सरकारों के खिलाफ पत्र लिख रहे हैं। भाजपा वाले राज्यों के राज्यपाल पत्र नहीं लिख रहे हैं।
ये भी पढ़ें : National Creators Award: पीएम मोदी युवा हस्तियों को सम्मानित करते हुए, बोले- मैं समय से पहले समय को भांप लेता हूं
दिल्ली वालों का बेटा बनकर काम किया
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने हर परिवार का हिस्सा बन कर दिल्ली के लोगों की मदद की है। मैंने दिल्ली वालों का बेटा बनकर काम किया है। मेरी कोशिश रहती है कि दिल्ली के हर व्यक्ति को अच्छा इलाज मिले। हर व्यक्ति परिवार के बच्चों को अच्छी मिलती है। 24 घंटे बिजली मिलती है, पूरे देश में दिल्ली और पंजाब में फ्री और 24 घंटे बिजली मिलती है।
भाजपा वालों ने हमारे काम रोके
केजरीवाल ने कहा कि इन भाजपा वालों ने हमारे काम रोके हैं। इन्होंने दिल्ली वालों के काम रोके हैं। उन्होंने और एलजी साहेब ने मिलकर सीसीटीवी कैमरे नही लगने दिए, फिर हमें एलजी साहेब के यहां धरना देना पड़ा। इन्होंने फरिश्ते योजना रोक दी। आगे उन्होंने कहा कि जब संसद के अंदर दिल्ली को कानून पास किया जा रहा था तो ये भाजपा के सातों एमपी ताली बजा रहे थे। इन्होंने इस बार बिजली सब्सिडी रोकने की कोशिश की है। बड़ी मुश्किल से कल बिजली सब्सिडी की योजना पास कराई है।
ये भी पढ़ें : प्रयागराज: महाशिवरात्रि में माघ मेला के अंतिम स्नान पर्व पर छह लाख लोगों ने लगाई संगम में आस्था की डुबकी

