Delhi: CM केजरीवाल के ‘सुंदरकांड पाठ’ पर AIMIM सुप्रीमो ने तंज कसते हुए कहा- बीजेपी का छोटा रिचार्ज

ओवैसी ने अपने एक्स अकांउट पर एक पोस्ट में लिखा, “RSS का छोटा रीचार्ज ने फ़ैसला लिया है के दिल्ली की हर विधान सभा क्षेत्र में हर महीने के पहले मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।

0
268

न्यूज़लिंक हिंदी, दिल्ली। दिल्ली सरकार ने महीने के पहले मंगलवार को ‘सुंदरकांड पाठ’ कराने का आयोजन किया है। उनके इस फैसले के बाद कई नेताओं ने उनपर तंज भी कसा है। हालही AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली के सीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि वह बीजेपी का छोटा रिचार्ज है। ओवैसी ने अपने ‘X’ अकांउट पर एक पोस्ट लिखकर सीएम केजरीवाल पर निशाना साधा।

बता दे कि असदुद्दीन ओवैसी ने अपने एक्स अकांउट पर एक पोस्ट में लिखा, “RSS का छोटा रीचार्ज ने फ़ैसला लिया है के दिल्ली की हर विधान सभा क्षेत्र में हर महीने के पहले मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। ये फ़ैसला 22 जनवरी के उद्घाटन की वजह से लिया गया।

ये भी पढ़ें :UP News: अकबर ने ढलवाया था राम टका, अंग्रेजों ने राम नामी सिक्के से की शुरुआत, पढ़ें पूरी खबर

आगे उन्होंने लिखा आपको याद दिला दूँ के ये लोग ने बिल्किस बानो के मसले पर चुप्पी बनाई रखी थी और कहा था के वो सिर्फ़ शिक्षा और सेहत जैसे मसलों पर बात करना चाहते हैं। क्या सुंदरकांड पाठ शिक्षा है या सेहत? असल बात तो यही है के इन्हें इंसाफ़ से परहेज़ है। संघ के एजेंडे का पूरा साथ दे रहे हैं। हम बाबरी की बात भी ना करें, आप न्याय, मोहब्बत, फ़लाना का बाजा बजाते रहो और साथ में हिंदुत्व को मज़बूत करते रहो। वाह!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here