न्यूज़लिंक हिंदी। राजधानी दिल्ली में रविवार को 28 इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। वहीं, शनिवार के मुकाबले चार इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में की ओर बढ़ गई है। वहीं, दो इलाकों में हवा बेहद खराब रही। इसमें द्वारका सेक्टर-8 में 487, बवाना में 482, नजफगढ़ में 481, मुंडका में 480, पंजाबी बाग में 478, शादीपुर में 476 एक्यूआई दर्ज किया गया इन सभी इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी दर्ज किया गया। दिल्ली में प्रदूषण को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।
दिल्ली पर्यावरण मंत्री के कार्यालय की ओर से जानकारी देकर बताया गया है कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए और ग्रेप चार को सख्ती से लागू करने के लिए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज सभी संबंधित विभागों की बैठक बुलाई है। बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर यह बैठक बुलाई गई है। बैठक 12 बजे होगी। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हों।
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा..
बीते दिन के मुकाबले दिल्ली में वायु गुणवत्ता में थोड़ा सा सुधार हुआ है। लेकिन स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए बैठक बुलाई है। इस बैठक में ग्रैप के चौथे चरण के नियमों को लागू करने पर फैसला लिया जाएगा।
#WATCH | Delhi Environment Minister Gopal Rai says, "…There is a little improvement in Delhi's AQI as compared to yesterday but it is still in the severe category. Delhi CM Arvind Kejriwal has called a meeting to make decisions on how to control pollution in Delhi…There will… pic.twitter.com/fCobfDLLCj
— ANI (@ANI) November 6, 2023
मेडिकल डायरेक्टर सुरेश कुमार ने बताया,
दिल्ली के एलएनजेपी अस्पकाल के कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली में प्रदूषण गंभीर बना हुआ है। एक्यूआई 500 तक पहुंच गया है। यह एक मेडिकल एमरजेंसी है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत, गले में दर्द, खांसी और आंखों में जलन हो रही है। हर दिन कम से कम 25 से 30 मरीज आ रहे हैं। ऐसे में हमें मास्क पहनना चाहिए।
#WATCH | Delhi: "Over the last couple of days, the Air Quality Index is very severe, it's more than 500, it means it is a medical emergency. People are complaining of breathlessness, sore throat, wheezing, cough, irritation in the eyes, restlessness…In LNJP, we are receiving… pic.twitter.com/RYJRXEH09B
— ANI (@ANI) November 6, 2023
ग्रैप का चौथा चरण..
1. दिल्ली के बाहर से आने वाले सभी ट्रकों को प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। हालांकि, जरूरी सामान लाने वाले व सीएनजी और इलेक्ट्रिक ट्रकों पर पाबंदी से छूट दी गई है।
2. दिल्ली में पंजीकृत मध्यम व भारी डीजल संचालित माल वाहनों पर प्रतिबंध। जरूरी सामान वाले वाहनों को छूट मिलेगी।
3. एनसीटी दिल्ली व एनसीआर में डीजल चलित चार पहिया वाहनों पर रोक रहेगी। हालांकि, आपातकालीन वाहनों को छूट दी गई है। इस श्रेणी में केवल बीएस-6 वाहन चल सकते हैं।
4. एनसीआर में उद्योगों पर पाबंदी। जहां पीएनजी ईंधन की सुविधा नहीं है और सरकार द्वारा अधिकृत सूची से बाहर के ईंधन का उपयोग किया जा रहा है तो रोक लगेगी। हालांकि, दूध व डेयरी उत्पादों और मेडिकल उपकरणों से जुड़े उद्योगों को छूट दी जाएगी।
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान ने हमास का स्पोर्ट करते हुए दिया बड़ा बयान, ‘गाजा के हालात के लिए विकसित देश जिम्मेदार’
5. निर्माण व विध्वंस गतिविधियों पर रोक। इसके अलावा फ्लाईओवर, राजमार्ग, पुल व पाइपलाइन समेत अन्य गतिविधियों पर रोक।
6. केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को घरों से काम करने की छूट दे सकती है।
7. एनसीआर राज्य सरकारें सार्वजनिक, निगम और निजी दफ्तरों में 50 फीसदी क्षमता के साथ घरों से काम करने की छूट दे सकती है।
8. राज्य सरकारें स्कूल व कॉलेज को बंद करने के साथ गैर आपातकालीन वाणिज्यिक गतिविधियों को बंद कर सकती है।
सीपीसीबी के अनुसार..
एनसीआर में दिल्ली के बाद फरीदाबाद का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 450 रहा, जोकि गंभीर श्रेणी है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में 410, नोएडा में 414, गाजियाबाद में 394 व गुरुग्राम में 402 एक्यूआई दर्ज किया गया।

