Delhi Blast: लाल किले के पास जोरदार धमाका, 8 की मौत, दो दर्जन घायल

0
127

नई दिल्ली। सोमवार को लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास बड़ा धमाका हुआ। एक कार में धमाके से के बाद अफरा-तफरी मच गई। देर शाम 6 बजकर 55 मिनट पर पार्किंग में खड़ी एक कार में धमाका हो गया। धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई। 24 घायल हैं। ब्लास्ट की वजह अभी साफ नहीं है।

कई घायलों को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कई घायलों को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है। गृहमंत्री अमित शाह ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। घटना के बाद दिल्ली, मुंबई और यूपी में हाई अलर्ट जारी किया गया है। धमाके के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।

पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और जांच एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाने में लगी हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, धमाका कार में हुआ था लेकिन इसकी प्रकृति और वजह को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। घटना के बाद पूरे लाल किला और चांदनी चौक क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here