Delhi: राम लाल कॉलेज में आई बम की धमकी वाली कॉल, परिसर को कराया गया खाली

सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली। तुरंत पुलिस एंबुलेंस, बीडीएस, बीडीटी के साथ कॉलेज पहुंची और छात्रों को बाहर निकाला गया।

0
261

न्यूज़लिंक हिंदी, दिल्ली। राम लाल कॉलेज के स्टाफ में बृहस्पतिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली। तुरंत पुलिस एंबुलेंस, बीडीएस, बीडीटी के साथ कॉलेज पहुंची और छात्रों को बाहर निकाला गया। तलाश और जांच की जा रही है। अभी तक चेकिंग में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

जानकारी के अनुसार, दक्षिणी दिल्ली के राम लाल आनंद कॉलेज के एक कर्मचारी के वॉट्सएप पर सुबह करीब 9:34 बजे एक कॉल आई जिसमें कॉलेज को बम से उड़ाने की बात कही गई।

धमकी मिलने के बाद कॉलेज में हड़कंप मचा गया। इस बात की सूचना प्राचार्य ने स्टाफ को दी, जिसके बाद छात्र-छात्राओं आनन-फानन में घर भेजा गया और पूरे कॉलेज परिसर को खाली कराया गया।

ये भी पढ़ें : Delhi: हिंदू शरणार्थी कैंप को हटाने के लिए DDA ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here