Delhi: मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला, प्रोफेसर सलीम शेख पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भारी पुलिस बल तैनात

आज कई संगठनों ने प्रशासन के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रशासन से मिलकर छात्रों को समझाया फिलहाल बातचीत चल रही है।

0
314

न्यूज़लिंक हिंदी, दिल्ली। बाबा साहेब अंबेडकर मेडिकल कॉलेज की 13 महिला एमबीबीएस छात्रों ने अपने सहायक प्रोफेसर सलीम शेख पर शारीरिक शोषण और यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया। वहीं इस मामले को लेकर लोगों में भारी गुस्सा और आक्रोश है।

दरअसल, असिस्टेंट प्रोफेसर पर दो मेडिकल छात्राओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की ओर से मौके पर हर गतिविध पर नजर रखी जा रही है।

कॉलेज के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है जिसको लेकर पुलिस की तैनाती की गई है। फिलहाल प्रशासन के साथ बातचीत चल रही है। मेडिकल कॉलेज के प्रमुख ईश्वर सिंह का कहना है कि ऐसा कोई मामला नहीं है।

इसी मामले में आज कई संगठनों ने प्रशासन के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रशासन से मिलकर छात्रों को समझाया फिलहाल बातचीत चल रही है।

ये भी पढ़ें: Kanpur: तरावीह के बाद हजारों नमाजियों ने इरफान सोलंकी की रिहाई की दुआ, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here